मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

जो पिएगा, वो मरेगा: छपरा में ज़हरीली शराब पीने से हुई मौतों पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

पटना: बिहार के छपरा में ज़हरीली शराब से मरने वालों की संख्या बढ़कर 39 हो चुकी है| इस घटना को लेकर विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीतीश सरकार पर हमलावर हैं| इस बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कु…

जो पिएगा, वो मरेगा: छपरा में ज़हरीली शराब पीने से हुई मौतों पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
जो पिएगा, वो मरेगा: छपरा में ज़हरीली शराब पीने से हुई मौतों पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार | फ़ोटो: TVL News

पटना:  बिहार के छपरा में ज़हरीली शराब से मरने वालों की संख्या बढ़कर 39 हो चुकी है| इस घटना को लेकर विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीतीश सरकार पर हमलावर हैं|  इस बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि मैंने अधिकारियों को कहा है कि गरीबों को न पकड़ें जो लोग इसका व्यवसाय कर रहे हैं उन्हें पकड़ें। शराब बंदी कानून से कई लोगों को फायदा हुआ है कई लोगों ने शराब छोड़ दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो शराब पिएगा वह मरेगा ही। मुआवजा देने जैसी कोई बात नहीं है।



छपरा में जहरीली शराब से मृत्यु पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि,''जहरीली शराब से तो शुरू से लोग मरते हैं, जहरीली शराब से अन्य राज्यों में भी लोग मरते हैं। लोगों को सचेत रहना चाहिए क्योंकि जब शराब बंदी है तो खराब शराब मिलेगी ही। जो शराब पियेगा वो मरेगा ही। इस पर पूरी तरह से एक्शन होगा|



मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि,''मैंने अधिकारियों को कहा है कि गरीबों को न पकड़ें जो लोग इसका व्यवसाय कर रहे हैं उन्हें पकड़ें। शराब बंदी कानून से कई लोगों को फायदा हुआ है कई लोगों ने शराब छोड़ दी है|



जब गोपालगंज कांड हुआ था तब भाजपा वाले मौन धारण किए हुए थे, आज केवल नाटक कर रहे है:तेजस्वी

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि,अभी छपरा में शराबकांड हुआ है जिसमें लोगों की मृत्यु हुई है, तो ये लोग(भाजपा) 3-4 महीने पहले कहां थे। जब गोपालगंज कांड हुआ था तब भाजपा वाले मौन धारण किए हुए थे। तब कोई कुछ क्यों नहीं बोल रहा था?| यादव ने कहा कि,'आज केवल नाटक कर रहे है। जब सत्र चल रहा हो तो बीच में इस तरह का नाटक करना उचित नहीं है। दरअसल, इनके पास कोई मुद्दा नहीं है, ये 2024 को लेकर डरे हुए हैं|


नीतीश कुमार ने जब शराबबंदी लागू करने का निर्णय लिया, तो फिर कैसे इतनी बड़ी संख्या में लोग मर रहे हैं: भाजपा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस बयान पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा कि,''मैं मानता हूं कि जहरीली शराब की वजह से दूसरे राज्यों में भी लोग मर सकते हैं। आपने(नीतीश कुमार) बिहार में जब शराबबंदी लागू करने का निर्णय लिया, तो फिर कैसे इतनी बड़ी संख्या में लोग मर रहे हैं, इतनी बड़ी संख्या में लोग जेल कैसे जा रहे हैं?| उन्होंने कहा,''हम शराबबंदी के समर्थन में हैं मगर इसकी समीक्षा किए जाने की जरूरत है। मुख्यमंत्री को इस विफलता की जिम्मेदारी लेकर सदन में और भाजपा के विधायकों से क्षमा मांगनी चाहिए|















tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 15 दिसंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।