मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

सतारा में गर्भवती फोरेस्ट रेंजर को लात-घूंसों से पीटा: पत्नी संग मिलकर पूर्व सरपंच ने की 3 महीने गर्भवती की पिटाई, बाल पकड़कर खींचा; आरोपी गिरफ़्तार

सतारा: महाराष्ट्र के सतारा के पलसावड़े में एक व्यक्ति व उसकी पत्नी ने वन मजदूर स्थानांतरण विवाद को लेकर एक 3 महीने की गर्भवती महिला (वन रेंजर) की कथित तौर पर पिटाई की। जिसके बाद उन्हें गिरफ़्तार किया…

सतारा में गर्भवती फोरेस्ट रेंजर को लात-घूंसों से पीटा: पत्नी संग मिलकर पूर्व सरपंच ने की 3 महीने गर्भवती की पिटाई, बाल पकड़कर खींचा; आरोपी गिरफ़्तार
सतारा में गर्भवती फोरेस्ट रेंजर को लात-घूंसों से पीटा: पत्नी संग मिलकर पूर्व सरपंच ने की 3 महीने गर्भवती की पिटाई, बाल पकड़कर खींचा; आरोपी गिरफ़्तार | फ़ोटो: TVL News

सतारा: महाराष्ट्र के सतारा के पलसावड़े में एक व्यक्ति व उसकी पत्नी ने वन मजदूर स्थानांतरण विवाद को लेकर एक 3 महीने की गर्भवती महिला (वन रेंजर) की कथित तौर पर पिटाई की। जिसके बाद उन्हें गिरफ़्तार किया गया। आरोपी व्यक्ति पूर्व सरपंच व स्थानीय वन समिति का सदस्य है। घटना पलासवड़े गांव में बुधवार को हुई, जहां पूर्व सरपंच रामचंद्र जानकर ने पत्नी के साथ मिलकर महिला वन रेंजर सिंधु सनप और उनके पति सूर्यजी थोम्ब्रे की पिटाई की|



गर्भवती महिला फॉरेस्ट रेंजर की पिटाई करने वाले शख्स और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी शख्स सतारा के पलसावड़े गांव का पूर्व सरपंच और स्थानीय वन समिति का सदस्य है।



इस घटना पर महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग ने संज्ञान लिया है। आयोग ने एसपी सतारा से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। आयोग ने आरोपियों के ख़िलाफ सख़्त कार्रवाई के भी निर्देश दिए हैं।


सतारा के SP अजय कुमार बंसल ने बताया, "गर्भवती फोरेस्ट रेंजर की मेडिकल जांच की जा रही है। मामले में अगर भ्रूण को कोई नुकसान पहुंचता है तो आगे की कार्रवाई मैं इसे भी शामिल किया जाएगा।"



 पीड़िता फोरेस्ट रेंजर सिंधु सनप ने बताया,''3 महीने पहले मैंने वहां ज्वाइन किया है, मेरी ज्वाइनिंग के बाद से वे (पूर्व सरपंच) मुझे धमकी देते थे, मुझसे पैसे मांगते थे। काम से लौटते समय (कल- 19 जनवरी), उन्होंने मेरे साथ मारपीट की, मेरे पति को चप्पलों से पीटा|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।