uttarakhand chunav 202: भाजपा ने आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए 70 में से 59 उम्मीदवारों की सूची जारी की। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा से चुनाव लड़ेंगे| प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी ने गुरुवार को पत्रकार वार्ता में 59 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। वहीं सतपाल महाराज चौबट्टाखाल से चुनाव लड़ेंगे|
इस बार पांच महिलाओं को टिकट दिया गया है। वहीं 13 ब्राह्मण नेताओं को टिकट दिया गया है। 10 विधायकों के टिकट कटे हैं। इस बार कुंवर प्रणव चैंपियन का टिकट काट दिया गया है। उनकी पत्नी को टिकट दिया गया है।
इनको मिला टिकट:
1- पुष्कर सिंह धामी - खटीमा
2-मदन कौशिक - हरिद्वार शहर
3-केदार सिंह रावत -यमुनोत्री
4-भरत सिंह चौधरी -रुद्रप्रयाग
5-शक्ति लाल साहब -घनसाली
6-विनोद कंडारी -देवप्रयाग
7-सुबोध उनियाल- नरेंद्र नगर
8-प्रीतम पंवार- धनोल्टी
9-सतपाल महाराज -चौबट्टाखाल
10-राम चरण नौटियाल -चकराता
11-मुन्ना सिंह चौहान -विकासनगर
12-शैलेंद्र मोहन सिंघल-जसपुर
13-उमेश शर्मा -रायपुर
14-खजान दास -राजपुर रोड
15-सविता कपूर -देहरादून कैंट
16-गणेश जोशी- मसूरी
17-सुरेश राठोर -ज्वालापुर
18-प्रदीप बत्रा -रुड़की
19-देवयानी कुंवर प्रणव चैंपियन- खानपुर से (कुंवर प्रणव चैंपियन की पत्नी)
20-संजय गुप्ता -लक्सर
21-स्वामी यतिश्वरानंद- हरिद्वार ग्रामीण
22-डॉक्टर धन सिंह रावत- श्रीनगर
23-राजकुमार पोरी -पौड़ी
24-धन सिंह धामी- धारचूला
25-बिशन सिंह चुफाल- डीडीहाट
26-आदेश चौहान -बीएचईएल हरिद्वार
27-चंद्रा पंत -पिथौरागढ़
28-चंदन राम दास -बागेश्वर
29-दिलीप सिंह रावत- लैंसडौन
30-महेश जीना- सल्ट
31-पूरण सिंह फर्त्याल- लोहाघाट
32-बंशीधर भगत -कालाढूंगी
33-दीवान सिंह बिष्ट -रामनगर
34-त्रिलोक सिंह चीमा- काशीपुर
35-अरविंद पांडे- गदरपुर
36-???ौरभ बहुगुणा -सितारगंज
37-फकीरा राम- गंगोलीहाट
38-सुरेश गाड़िया- कपकोट
39-महेश शर्मा- अल्मोड़ा
40-सत्यपाल -भगवानपुर
41-कैलाश गहतोड़ी -चंपावत
41-अनिल नौटियाल -कर्णप्रयाग
43-रेणू बिष्ट -यमकेश्वर
44-प्रेमसिंह राणा - नानकमत्ता
45-राजेश कुमार - बाजपुर
46-दुर्गेश्वर लाल - पुरोला
47-सुरेश चौहान - गंगोत्री
48-महेंद्र भट्ट -बदरीनाथ
49-भोपाल राम टम्टा - थराली
50-विजय सिंह पंवार उर्फ गुड्डू - प्रतापनगर
51-सहदेव सिंह पुंडीर- सहसपुर
52-विनोद चमोली - धर्मपुर
53-प्रेमचंद अग्रवाल -ऋषिकेश
54-दिनेश पंवार - मंगलौर
55-अनिल शाही - द्वाराहाट
56-रेखा आर्य - सोमेश्वर
57-राम सिंह कैड़ा - भीमताल
58-सरिता आर्य - नैनीताल
59-किच्छा- राजेश शुक्ला
भाजपा ने 59 प्रत्याशियों के नामों का एलान किया है। इस बार करीब 10 नेताओंं के टिकट कटे हैं। उनमें से कुछ ने बगावत कर दी है।कर्णप्रयाग विधानसभा से टिकट न मिलने पर भाजपा के वरिष्ठ नेता टीका प्रसाद मैखुरी ने पार्टी के विरोध में चुनाव लड़ने का एलान किया है। टिकटों के एलान के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बगावत कर दी है। उन्होंने पार्टी पर दगाबाजी का आरोप लगाया है।
उन्होंने कहा है कि मेरे साथ पार्टी ने लगातार धोखा और अन्याय किया है। जिसका प्रतिशोध जनता और मेरे मन में है। मैंने हमेशा पार्टी को अपनी मां के समान समझकर काम किया है। कभी पार्टी से दगाबाजी नहीं की है, लेकिन जिन लोगों ने पार्टी के साथ दगाबाजी की और पार्टी का विरोध किया, उन्हें पार्टी ने आगे किया।
वहीं भाजपा नेता पूर्व दर्जाधारी जगवीर सिह भंडारी ने यमुनोत्री विधान सभा क्षेत्र से भाजपा के अधिकृति प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा है कि भाजपा में निष्ठावान और जमीन से जुडे़ हुए कार्याकर्ताओं की पहचान की कमी है। मेरे साथ हर बार धोखा किया जाता है। वह यमुनोत्री विधान सभा क्षेत्र से चुनाव लडे़ंगे। जगवीर भंडारी ने 2012 में यमुनोत्री विधान सभा क्षेत्र से भाजपा पार्टी से चुनाव लड़ा था, जिसमें इन्हें 12680 वोट मिले थे।
देवप्रयाग विधानसभा सीट से सीटिंग विधायक विनोद कंडारी का नाम भाजपा प्रत्याशी के तौर पर घोषित होने पर टिकट के दौड़ में आगे माने जा रहे पूर्व प्रमुख मगन सिंह बिष्ट ने तीखी प्रतिक्रिया जताई। उन्होंने टिकट बंटवारे में धन-बल का आरोप लगाते हुए कहा कि वह जन आकांक्षाओं के अनुरूप विधान सभा चुनाव में खड़े होंगे व इसका जबाब देंगे।
पूर्व प्रमुख ने कहा कि पैनल में सबसे ऊपर उनका नाम था, बावजूद इसके पार्टी के कुछ प्रमुख पदाधिकारियों द्वारा सीटिंग विधायक को तरजीह दी गई। टिकट कटने से नाराज पूर्व प्रमुख बिष्ट सीटिंग विधायक पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि अपने चहेतों व रिश्तेदारों को लाभ पहुंचाने के लिए विधायक ने सभी सीमाएं पार कर दी हैं। उन्होंने कहा कि देवप्रयाग सीट पर टिकट की सौदेबाजी हुई है। क्षेत्रीय जनता क्षेत्रीय व्यक्ति का साथ देकर उनको विजय बनाएगी।
भाजयुमो के पूर्व प्रदेश सचिव ने छोड़ी भाजपा
भाजयुमो के पूर्व प्रदेश सचिव सूरज घिल्डियाल ने डॉ. धन सिंह रावत को टिकट मिलने के विरोध में भाजपा की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र पार्टी के जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष को भेज दिया है। घिल्डियाल ने कहा कि भाजपा ने डॉ. रावत को जिस प्रकार पार्टी से अपमानित कर मंत्रिमंडल और पार्टी से निष्कासित किया है, उससे वह आहत हैं। उन्होंने स्थानीय विधायक डॉ. धन सिंह रावत पर युवाओं और क्षेत्र की उपेक्षा का भी आरोप लगाया।
प्रदेश मंत्री बलबीर घुनियाल ने टिकट नहीं मिलने पर जताई नाराजगी
भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री बलवीर घुनियाल को थराली विधानसभा सीट से टिकट न मिलने पर उन्होंने इसे कार्यकर्ताओं की उपेक्षा बताते हुए नाराजगी जताई। कहा कि इससे लंबे समय से पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओं का मनोबल कम हुआ है।