मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

मध्य प्रदेश: सतना में कार और डंपर ट्रक की जोरदार भिडंत, सात लोगों की मौ??? और पांच घायल, शिवराज सिंह चौहान ने जताया दुख

सतना/भोपाल: मध्य प्रदेश के सतना में कार और डंपर ट्रक की टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। घायलों को रीवा के एक अस्पताल रेफर किया गया है।सतना जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर द…

मध्य प्रदेश: सतना में कार और डंपर ट्रक की जोरदार भिडंत, सात लोगों की मौ??? और पांच घायल, शिवराज सिंह चौहान ने जताया दुख
मध्य प्रदेश: सतना में कार और डंपर ट्रक की जोरदार भिडंत, सात लोगों की मौ??? और पांच घायल, शिवराज सिंह चौहान ने जताया दुख | फ़ोटो: TVL News

सतना/भोपाल: मध्य प्रदेश के सतना में कार और डंपर ट्रक की टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। घायलों को रीवा के एक अस्पताल रेफर किया गया है।सतना जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर सोमवार सुबह नागौद थाना अंतर्गत रेरुआ मोड के पास एक डंपर ट्रक और एक कार की आमने-सामने की टक्कर में वाहन सवार तीन महिलाओं एवं एक बच्चे सहित एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए।




मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सतना के नागौद में सड़क दुर्घटना में हुई मौतों पर दुख जताया और घायलों के जल्दी ठीक होने की कामना की| उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है, ''सतना के नागौद में हुई सड़क दुर्घटना में कई अमूल्य जिंदगियों के असमय काल कवलित होने के समाचार से अत्यधिक पीड़ा हुई।  ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान देने और परिजनों को यह वज्रपात सहन करने एवं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।





सतना जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार जैन ने बताया कि घटना में मारे गए सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य थे। वे रीवा के रहने वाले थे। उन्होंने बताया कि यह परिवार पन्ना में एक शोक कार्यक्रम में शामिल होने गया था और वहां से रीवा लौट रहा था। जैन ने बताया कि इसी दौरान, रास्ते में सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर से वाहन की टक्कर हो गई, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई एवं पांच अन्य घायल हो गए।



उन्होंने कहा कि पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बचाव अभियान चलाया, लेकिन छह लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था, जबकि एक की मौत इलाज के दौरान सतना जिला अस्पताल में हुई। जैन ने बताया कि वाहन सवार पांच अन्य लोगों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें सतना जिला अस्पताल से रीवा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि इस वाहन में कम से कम 12 लोग सवार थे।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 नवंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।