मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

शाहजहाँपुर न्यूज़ : मॉडल शॉप व भांग की फुटकर दुकानों का सफलतापूर्वक आवंटन सम्पन्न हुआ

कम्पोजिट शॉप, मॉडल शॉप व भांग की फुटकर दुकानों का सफलतापूर्वक आवंटन सम्पन्न हुआ। देशी शराब दुकानों, कम्पोजिट शॉप, मॉडलशॉप, एवं भांग की समस्त आबकारी दुकानों का व्यवस्थापन ऑनलाईन ई-लाटरी प्रक्रिया के द…

शाहजहाँपुर न्यूज़ : मॉडल शॉप व भांग की फुटकर दुकानों का सफलतापूर्वक आवंटन सम्पन्न हुआ
शाहजहाँपुर न्यूज़ : मॉडल शॉप व भांग की फुटकर दुकानों का सफलतापूर्वक आवंटन सम्पन्न हुआ | फ़ोटो: TVL News

कम्पोजिट शॉप, मॉडल शॉप व भांग की फुटकर दुकानों का सफलतापूर्वक आवंटन सम्पन्न हुआ। देशी शराब दुकानों, कम्पोजिट शॉप, मॉडलशॉप, एवं भांग की समस्त आबकारी दुकानों का व्यवस्थापन ऑनलाईन ई-लाटरी प्रक्रिया के द्वारा भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह में सम्पन्न हुई।


देशी शराब की 180 दुकानों, कम्पोजिट 85 शॉप, मॉडल शॉप 01 व भांग की 11 दुकानों का व्यवस्थापन सम्पन्न हुआ। ई-लॉटरी की प्रकिया शासन द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक अनिल कुमार प्रमुख पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा पंचायती राज विभाग उत्तर प्रदेश, धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, जिलाधिकारी, मनोज कुमार अवस्थी, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), शाहजहॉपर, व आबकारी आयुक्त द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक राजेश प्रताप सिंह, सहायक आबकारी आयुक्त, मालब्रोस आसवनी, की उपस्थिति में सफलता पूर्वक संपन्न हुयी। आबकारी दुकानों के व्यवस्थापन की सम्पूर्ण प्रक्रिया ऑन-लाइन एन.आई.सी. के माध्यम से सम्पन्न की गयी। ई-लॉटरी प्रकिया के दौरान उदय प्रकाश, जिला आबकारी अधिकारी द्वारा सर्वप्रथम दुकानों के सिमूलेशन करने के पश्चात् अन्तिम रूप से रैण्डमाइजेशन की प्रक्रिया संपादित की गयी, जिसमें पारदर्शी तरीके से सभी आवेदकों को दुकान आवंटन की संभावना समान हो। संपूर्ण प्रक्रिया संपन्न होने के पश्चात जिला आबकारी अधिकारी, शाहजहांपुर द्वारा आवंटित अनुज्ञापियों की घोषणा मंच से की गयी, इस दौरान ए०डी०एम० (प्रशासन) संजय पाण्डेय, नगर मजिस्ट्रेट प्रवेन्द्र कुमार, एस०डी०एम०, सदर,  ज्ञानेन्द्र नाथ, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट,  रविन्द्र कुमार, पुलिस उपाधीक्षक, नगर  पंकज पंत मौजूद रहें।


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 मार्च 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।