मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

उत्तर प्रदेश न्यूज़ : साइबर पुलिस टीम ने ठगी के ढाई लाख से अधिक रुपये पीड़ित को कराया वापस

ऑपरेशन साइबर कवच के दृष्टिगत थाना धानेपुर की साइबर हेल्पडेस्क टीम द्वारा पीड़ित की फ्राड गयी 2,55,189/- रूपये कराए गए वापस, पैसे वापस मिलने पर पीड़ित के चेहरे पर लौटी मुस्कान, पीड़ित ने गोण्डा पुलिस को…

उत्तर प्रदेश न्यूज़ : साइबर पुलिस टीम ने ठगी के ढाई लाख से अधिक रुपये पीड़ित को कराया वापस
उत्तर प्रदेश न्यूज़ : साइबर पुलिस टीम ने ठगी के ढाई लाख से अधिक रुपये पीड़ित को कराया वापस | फ़ोटो: TVL News


ऑपरेशन साइबर कवच के दृष्टिगत थाना धानेपुर की साइबर हेल्पडेस्क टीम द्वारा पीड़ित की फ्राड गयी 2,55,189/- रूपये कराए गए वापस, पैसे वापस मिलने पर पीड़ित के चेहरे पर लौटी मुस्कान, पीड़ित ने गोण्डा पुलिस को किया धन्यवादः-


जनपद गोण्डा में साइबर फ्रॉड अपराध की रोकथाम के संबंध में त्वरित कार्यवाही करने हेतु पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री राधेश्याम राय के मार्गदर्शन में थाना धानेपुर की साइबर हेल्प डेस्क की टीम द्वारा पीड़ित की फ्रॉड गयी धनराशि को सम्बंधित बैंक/इंटीमेडरी से संपर्क स्थापित करते हुए धनराशि 2,55,189/- पीड़ित के खाते में वापस करायी गयी।


घटना का संक्षिप्त विवरण-


आवेदक संदीप कुमार निवासी चौक बाजार थाना धानेपुर जनपद गोण्डा के मोबाइल पर अज्ञात फ्राड व्यक्ति द्वारा फोन करके पीड़ित के मोबाइल में एनी डेस्क ऐप इन्स्टाल कर इन्टनेट बैकिंग के माध्यम से खाते से रू0 निकाल लिया गया था। जिसकी पीड़ित द्वारा शिकायत दर्ज करायी गयी थी। जिस पर थाना धानेपुर की साइबर हेल्पडेस्क टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए सम्बंधित बैंक/इंटीमेडरी से संपर्क स्थापित करते हुए पीड़ित के 2,55,189/- रू0 की धनराशि वापस करायी गयी। पीड़ित द्वारा अपने रूपये वापस पाकर प्रसन्नता जाहिर करते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय व थाना धानेपुर की साइबर हेल्पडेस्क की टीम को धन्यवाद दिया गया।


नोट- साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल 1930 पर सूचना अंकित कराये, सूचना विलम्ब से देने पर साइबर अपराधियों द्वारा धन निकाल लिया जाता है। धन निकलने के उपरान्त पैसे वापस  होने की सम्भावना बहुत कम होती है। लोगो को साइबर ठगों से सावधान रहने की जरुरत है। किसी भी अनजान फोन कॉल पर अपनी बैंक डिटेल, ओ0टी0पी0, बायोमैट्रिक डेटा, पैन कार्ड व आधार कार्ड की डिटेल किसी के साथ साझा न करें। फ्रॉड ट्रांजेक्सन होने पर तत्काल अपने बैंक एवं थाना पर गठित साइबर सेल को सूचना दें एवं साइबर हेल्पलाइन 1930 पर तत्काल शिकायत दर्ज कराएँ।


साइबर सुरक्षा टिप्स-


01. ऑनलाइन लेन-देन में सावधानी बरतें


02. किसी भी अनजान फोन कॉल पर अपनी बैंक डिटेल, ओटीपी, बायोमैट्रिक डेटा, पैन कार्ड व आधार कार्ड की डिटेल किसी के साथ साझा न करें।


03. सोशल मीडिया पर व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें।


04. अनजान लिंक्स पर क्लिक न करें।


05. अपने डिवाइस को सुरक्षित रखें।


06. ऑनलाइन शॉपिंग में सुरक्षित वेबसाइट्स का उपयोग करें।


07. पासवर्ड को मजबूत और गुप्त रखें।


08. ऑनलाइन गतिविधियों पर निगरानी रखें।


09. साइबर बुलिंग और साइबर स्टॉकिंग के मामलों में तुरंत पुलिस को सूचित करें।


10. ऑनलाइन उत्पीड़न के मामलों में कंपनी प्रबंधन और पुलिस को सूचित करें




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 7 मार्च 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।