शाहजहांपुर: एक बार फिर सुर्खियों में चिन्मयानंद का एसएस कॉलेज, हाईवे किनारे अधजली अवस्था में मिली छात्रा
शाहजहांपुर: पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद का यूपी के शाहजहांपुर के एसएस कॉलेज एक बार फिर चर्चा में है। शाहजहांपुर के एसएस कॉलेज की बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा सोमवार शाम नग्न हालत म…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें1 बार पढ़ा गया
शाहजहांपुर: एक बार फिर सुर्खियों में चिन्मयानंद का एसएस कॉलेज, हाईवे किनारे अधजली अवस्था में मिली छात्रा | फ़ोटो: TVL News
शाहजहांपुर: पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद का यूपी के शाहजहांपुर के एसएस कॉलेज एक बार फिर चर्चा में है। शाहजहांपुर के एसएस कॉलेज की बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा सोमवार शाम नग्न हालत में अधजली स्थिति में नगरिया मोड़ पर मिली। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।
शाहजहांपुर में कॉलेज छात्रा के जली हुई अवस्था में मिलने पर पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने कहा,''शाम 6:30 के आसपास सूचना मिली थी कि 25-26 वर्ष की एक महिला थाना तिलहर के नगरिया मोड़ के पास आधी जली हुई अवस्था में खड़ी है। उसे अस्पताल ले जाया गया। वह होश में है लेकिन घटना पर बात नहीं कर रही है। छानबीन की जा रही है|
उन्होंने कहा कि "वह हमें अपने पिता का फोन नंबर दे सकी और हमने उन्हें सूचित किया। पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने कहा,''' जब वह (पिता) अपनी बेटी को दोपहर 3 बजे के आसपास कॉलेज से लेने गए थे, तो वह वहां नहीं थी। उन्होंने कुछ देर इंतजार किया और फिर उसकी खोज शुरू की।"एसपी ने कहा कि युवती यह कहने में असमर्थ थी कि उसके साथ वास्तव में क्या हुआ। उन्होंने कहा, हम आगे की जांच शुरू करने के लिए उसके बयान का इंतजार कर रहे हैं।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 23 फ़रवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।