मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

शाहजहांपुर में पीएम मोदी ने रखी 'गंगा एक्सप्रेस-वे' की आधारशिला, बोले- यूपी की प्रगति के नए द्वार खोलेगा गंगा एक्सप्रेसवे

शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गंगा एक्सप्रेसवे का शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ₹36,230 करोड़ की लागत से बनने वाले गंगा एक्सप्रेसवे का शाहजहां…

शाहजहांपुर में पीएम मोदी ने रखी 'गंगा एक्सप्रेस-वे' की आधारशिला, बोले- यूपी की प्रगति के नए द्वार खोलेगा गंगा एक्सप्रेसवे
शाहजहांपुर में पीएम मोदी ने रखी 'गंगा एक्सप्रेस-वे' की आधारशिला, बोले- यूपी की प्रगति के नए द्वार खोलेगा गंगा एक्सप्रेसवे | फ़ोटो: TVL News

शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गंगा एक्सप्रेसवे का शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ₹36,230 करोड़ की लागत से बनने वाले गंगा एक्सप्रेसवे का शाहजहांपुर में रिमोट की बटन दबाकर शिलान्यास किया। ये एक्सप्रेसवे मेरठ से प्रयागराज तक 594 किलोमीटर लंबा है।  CM योगी ने कहा,''2014 से पहले जो नारे लगते थे जो घोषणाएं होती थी, वे चुनाव तक सीमित रह जाती थी। 2014 के बाद जो जोड़ने की राजनीति शुरू हुई उनका परिणाम है कि गांव का, किसानों का, नौजवानों का, श्रमिकों का सम्मान करते हुए देश की आस्था को सम्मान देने का कार्य प्रधानमंत्री मोदी ने किया|



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,''आज शाहजहांपुर में ऐतिहासिक अवसर है। आज उ.प्र. के सबसे बड़े एक्सप्रेसवे गंगा एक्सप्रेसवे पर काम शुरू हो रहा है... करीब 600 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे पर लगभग 36000 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे| माँ गंगा सारे मंगलों की, सारी उन्नति प्रगति की स्रोत हैं। मां गंगा सारे सुख देती हैं, और सारी पीड़ा हर लेती हैं। ऐसे ही गंगा एक्सप्रेसवे भी यूपी की प्रगति के नए द्वार खोलेगा|



PM मोदी ने कहा,''जो आज यूपी में एक्सप्रेसवे का जाल बिछ रहा है, नए एयरपोर्ट, नए रेलवे रूट बन रहे हैं, वो यूपी के लोगों के लिए अनेक वरदान लेकर आ रहे हैं। समय की बचत, सहूलियत में बढोतरी, सुविधा में बढोतरी, यूपी के संसाधनों का सही उपयोग, यूपी के सामर्थ्य में वृद्धि, यूपी में चौतरफा समृद्धि|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 दिसंबर 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।