शाहजहापुर न्यूज़ : महिला स्टाफ नर्स ने शहर कोतवाली पुलिस को दी तहरीर,पुलिस ने जूनियर डॉक्टर के खिलाफ दर्ज किया केस
राजकीय मेडिकल कालेज में ड्यूटी के दौरान डाक्टर ने एक नर्स के साथ छेड़छाड़ कर दी। पीड़िता ने घटना की लिखित जानकारी प्राचार्य से लेकर पुलिस तक को दी है। पुलिस ने स्टाफ नर्स की तहरीर के आधार पर जूनियर ड…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें3 बार पढ़ा गया
शाहजहापुर न्यूज़ : महिला स्टाफ नर्स ने शहर कोतवाली पुलिस को दी तहरीर,पुलिस ने जूनियर डॉक्टर के खिलाफ दर्ज किया केस | फ़ोटो: TVL News
राजकीय मेडिकल कालेज में ड्यूटी के दौरान डाक्टर ने एक नर्स के साथ छेड़छाड़ कर दी। पीड़िता ने घटना की लिखित जानकारी प्राचार्य से लेकर पुलिस तक को दी है। पुलिस ने स्टाफ नर्स की तहरीर के आधार पर जूनियर डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित नर्स ने पुलिस में दर्ज कराई एफआईआर में बताया कि वार्ड में ड्यूटी के दौरान वह खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है।
आपको बतादें कि मेरठ जिले की रहने वाली एक नर्स की तैनाती राजकीय मेडिकल कालेज में है। 25 फरवरी को वह मेडिकल कालेज की ओल्ड इमर्जेंसी में तैनात थी। उस समय वार्ड में वह अकेली महिला की ड्यूटी थी। उसी समय ट्रामा सेंटर के डाक्टर जूनियर रेजिडेंट नीरज दीक्षित शराब के नशे में उसके वार्ड में घुस आए और नर्स के साथ छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर आरोपी डाक्टर ने नर्स के साथ गाली-गलौज की और हाथापाई करने लगा। सहकर्मियों ने आरोपी को रोकने की कोशिश की तो आरोपी जान से मारने की धमकी देता हुआ भाग गया।
पीड़िता के अनुसार घटना की लिखित जानकारी प्रधानाचार्य को दे दी गई है। हैरान करने वाली बात ये है कि राजकीय मेडिकल कालेज के प्राचार्य डाक्टर राजेश कुमार ने मेडिकल कॉलेज में हुई इस घटना के बाद डॉक्टर पर विभागीय जांच तक नहीं बैठाई बल्कि पूरा स्टाफ मामले को रफा दफा करने में जुटा है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस का कहना है कि नर्स की तहरीर पर डाक्टर नीरज दीक्षित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पूरे मामले की विवेचना चल रही है।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 1 मार्च 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।