मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

अभिनेत्री केहना सिंह के जन्मदिन पर लगा बधाईयों का ताँता, बोलती हैं सात भाषाएं

बॉलीवुड और भोजपुरी फिल्मों में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेर रहीं अभिनेत्री केहना सिंह का जन्मदिन इस बार बहुत ही खास बन गया है। उनके बर्थडे के शुभ दिन पर उनके सगे-संबन्धियों, करीबी मित्रों तथा शुभचिंतको…

अभिनेत्री केहना सिंह के जन्मदिन पर लगा बधाईयों का ताँता, बोलती हैं सात भाषाएं
अभिनेत्री केहना सिंह के जन्मदिन पर लगा बधाईयों का ताँता, बोलती हैं सात भाषाएं | फ़ोटो: TVL News


बॉलीवुड और भोजपुरी फिल्मों में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेर रहीं अभिनेत्री केहना सिंह का जन्मदिन इस बार बहुत ही खास बन गया है। उनके बर्थडे के शुभ दिन पर उनके सगे-संबन्धियों, करीबी मित्रों तथा शुभचिंतकों का बधाई व शुभकामनाएं देने का दिन रात ताँता लगा रहा। फ़ोन पर कॉल व मैसेज करके दिन रात व्हाट्सप्प पर व सोशल मीडिया पर भी लोगों ने बधाई व शुभकामनाएं दी है। चूँकि वह सोशल मीडिया में काफी एक्टिंव रहती हैं तो उनकी फैन फॉलोइंग की तादाद काफी है। इसलिए उनके पास रात दिन भर बधाईयों का ताँता लगा रहा। ऐसे में मुंबई में फ़िल्मी हस्तियों के बीच केहना सिंह का जन्मदिन केक काटकर धूमधाम से मनाया गया, जो काफी यादगार बन गया है। उन्होंने अपने जन्मदिन पर बारह ज्योतिर्लिंगों में एक ज्योतिर्लिंग भीमाशंकर जाकर महादेव भोलेनाथ के दरबार में माथा टेक कर दर्शन किया और देवाधिदेव महादेव का आशीर्वाद लिया। मोस्ट टैलेंटेड अदाकारा केहना सिंह ने जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं देने वाले सभी को तहेदिल से धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि 'मुझे चाहने वाले मेरे फैंस व आडियंस को मैं तहेदिल से धन्यवाद देती हूँ। आप सब हमेशा मुझ पर अपना प्यार आशीर्वाद बनाये रखिए।'


गौरतलब है कि एक्ट्रेस केहना सिंह उत्तर प्रदेश के जिला रायबरेली की रहने वाली हैं। मगर वे बचपन में दो वर्ष की आयु से ही मुंबई में रहती हैं। भवंस कॉलेज, चर्नी रोड, मुंबई से ग्रेजुएशन कॉमर्स में पूरा किया है। वे 7 भाषाएं हिंदी, अंग्रेजी, मराठी, नेपाली, पंजाबी, भोजपुरी गुजराती बोलती हैं। वह जितनी अच्छी अदाकारा हैं, उतनी ही अच्छी नेकदिल इंसान भी हैं। वे एक अच्छी अभिनेत्री के साथ एक अच्छी डांसर भी हैं। वे बॉलीवुड के फेमस कोरियोग्राफर रेमो सर को असिस्ट भी कर चुकी हैं।


फ़िल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव से बातचीत के दौरान एक्ट्रेस 'केहना सिंह' ने बताया कि 'मैं पहले फ़िल्म डायरेक्टर बनना चाहती थी, परन्तु धीरे-धीरे अभिनय में रुचि आने लगी। मैंने अपनी फिल्म की शुरुआत असिस्टेंट डायरेक्टर से की थी। बतौर एक्ट्रेस पहला ब्रेक मुझे एक शॉर्ट फिल्म में मिला था। उसके बाद मैं क्राइम पेट्रोल, एल्बम सांग, शॉर्ट फिल्म में कंटिन्यू काम करने लगी।' उन्होंने आगे बताया कि 'भोजपुरी फिल्म की शुरुआत मैंने 'अर्धनारी 2' फिल्म से की थी। उसके बाद मैं लगातार फिल्म करने लगी। भोजपुरी फिल्में, भोजपुरी एल्बम सांग व हिंदी एल्बम गाने कंटीन्यू करती रहती हूँ। मैंने भोजपुरी फिल्म 'फुलौरी बिना चटनी कइसे बनी', 'एक रजाई तीन लुगाई 2', 'जैसी सास वैसी बहू', 'अर्धनारी 2', 'उतरन' में भी अभिनय किया है। मेरी आने वाली भोजपुरी फिल्में  'घर का बंटवारा', 'नारी' आदि हैं।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 1 मार्च 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।