गांव अकर्रा रसूलपुर में मैत्री क्लब ने मेडिकल कैम्प लगाया। प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय में लगाए गए मेगा शिविर में करीब पांच सौ मरीजों को चिकित्सीय परामर्श और निशुल्क दवा दी गई। परीक्षण के बाद चश्मे वितरित किये गए। दस मरीजों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया। इनका ऑपरेशन सीतापुर नेत्र हॉस्पिटल में डॉ. पुनीत टंडन द्वारा किया जाएगा।
सीनियर फिजिशियन डॉ. एमएल अग्रवाल, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. राकेश दीक्षित, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपा दीक्षित, ईएनटी डॉ. श्रद्धा अग्रवाल, डॉ. उषा चंद्रा, डॉ. देवल अरोड़ा, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. श्वेता, डॉ. जया मिश्रा, डॉ. फ़ैज़ ने मरीजों को देखा, परामर्श दिया। शिविर में मेडिकल कॉलेज से डॉ. देवेश मलिक, डॉ. किरण मलिक, विधालय के प्रधानाचार्य प्रेमपाल, मुदित सेठ एवं सभी शिक्षकों का योगदान रहा। मैत्री क्लब की अध्यक्ष ममता अग्रवाल ने सबका आभार व्यक्त किया। क्लब की उपाध्यक्ष अंशू गुप्ता, कोषाध्यक्ष अल्पना अग्रवाल, सचिव डॉ. संगीता मोहन सहित अन्य पदाधिकारी का सहयोग रहा।