शाहजहांपुर पुलिस लाइन में तैनात रेशु सिंह व उनके पति राजा सिंह सहित मासूम बेटे का हुआ एक्सीडेंट
इस भीषण सड़क हादसे में रेशु सिंह के पति एवं मासूम बेटे लक्ष्य की दर्दनाक मौत
रायबरेली जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र के निवासी राजा सिंह जोकि भारतीय सेना में तैनात हैं,
उनकी दिल्ली में पोस्टिंग बताई जा रही है। वह अपनी पत्नी रेशु सिंह जोकि महिला कांस्टेबल के पद पर शाहजहांपुर पुलिस लाइन में तैनात हैं,
वह उनको व बेटे लक्ष्य को साथ लेकर स्कॉर्पियो से अपनें घर रायबरेली जा रहे थे
कि तभी यह हादसा हरदोई के बघौली थाना क्षेत्र के पास हो गया है,
जिसमें उनका और उनकी पत्नी व मासूम बेटे लक्ष्य का एक्सीडेंट हो गया तो वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को सीएचसी कछौना में भर्ती कराया
जहां डॉक्टरों ने राजा सिंह व मासूम लक्ष्य को मृत घोषित कर दिया है। तो वहीं रेशु सिंह की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।