मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बकरे की मां कब तक खैर मनाएगी? PM का चेहरा सामने रखकर राजनीति कब तक?: अशोक गहलोत

श‍िमला: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 का प्रचार अंत‍िम दौर में हैं। प्रदेश में 12 नवंबर को विधानसभा चुनाव होगा| 8 दिसंबर को वोटों की गिनती होगी। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को श…

बकरे की मां कब तक खैर मनाएगी? PM का चेहरा सामने रखकर राजनीति कब तक?: अशोक गहलोत
बकरे की मां कब तक खैर मनाएगी? PM का चेहरा सामने रखकर राजनीति कब तक?: अशोक गहलोत | फ़ोटो: TVL News

श‍िमला:  हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 का प्रचार अंत‍िम दौर में हैं। प्रदेश में 12 नवंबर को विधानसभा चुनाव होगा| 8 दिसंबर को वोटों की गिनती होगी। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को श‍िमला में बीजेपी पर हमला बोला। गहलोत ने कहा क‍ि कहावत है कि बकरे की अम्मा कब तक खैर मनाएगी। मोदी जी का ग्राफ लगातार नीचे आ रहा है। 2014 के उनके भाषणों को सुना दे तो हमें कुछ कहने की जरूरत नहीं पड़ेगी।



दरअसल, हिमाचल प्रदेश के मंडी में PM मोदी ने कहा क‍ि- "कमल का फूल' ही BJP है। कैंडिडेट कौन है, इस पर मत जाइए। कमल के फूल पर मिला हुआ वोट मोदी जी को आशीर्वाद मिलेगा|



आज राजीव भवन, शिमला में  प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए राजस्थान CM अशोक गहलोत ने कहा क‍ि,''बकरे की मां कब तक खैर मनाएगी? आप कब तक PM मोदी का चेहरा सामने रखकर राजनीति करेंगे? पता नहीं मोदी जी को महसूस हो रहा है कि नहीं लेकिन उनका खुद का काम नीचे आ रहा है। अगर लोगों को उनके 2014 के भाषण सुना दें तो हमें कुछ करने की जरूरत नहीं पड़ेगी|



राजस्थान के मुख्यमंत्री  ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने राजस्थान में OPS के तहत कर्मचारियों के खाते में पैसा पहुंचाया है, हिमाचल में भी सरकार बनते ही यहां भी लागू करेंगे।



अशोक गहलोत ने कहा कि जहां-जहां भाजपा की सरकार है वहां वह विफल हो रही है, लोग दुखी हैं। कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश और गुजरात में यह स्थिति बनी हुई है। लोग अब कांग्रेस की तरफ देख रहे हैं क्योंकि कांग्रेस नेतृत्व पार्टी नहीं है बल्कि देश और कांग्रेस का DNA एक सा है|



-प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर 18-60 वर्ष की महिलाओं को हर घर लक्ष्मी योजना के तहत मिलेंगे प्रतिमाह 1500 रु० ।

-प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही पहली मंत्रिमंडल बैठक में पुरानी पेंशन योजना होगी बहाल।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 8 नवंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।