शिवमोगा: कर्नाटक के शिवमोगा जिले में बृहस्पतिवार रात को ट्रक में भरकर ले जाए जा रहे विस्फोटक में धमाका हो गया जिससे कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और आसपास के क्षेत्र में झटके महसूस किए गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। माना जा रहा है कि विस्फोटक खनन के उद्देश्य से ले जाए जा रहे थे। शिवमोगा के जिला कलेक्टर के बी शिवकुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि धमाके में आठ लोगों की मौत हुई है|
पुलिस और अधिकारियों ने शिमोगा ज़िले के हुनासोंडी गाँव में विस्फोट वाली जगह का निरीक्षण किया। इस दौरान शिमोगा के सांसद बी.वाई. राघवेंद्र भी मौके पर मौजूद रहे।शिमोगा के ज़िला कलेक्टर के मुताबिक बृहस्पतिवार रात शिमोगा में एक रेलवे क्रशर साइट पर हुए डाइनामाइट विस्फोट में कम से कम 8 लोगों की मौत हुई।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिमोगा में हुई मौतों पर दुख जताया और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की।
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी.एस.येदियुरप्पा ने ट्वीट किया, "शिमोगा में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।"
शिमोगा ज़िला कलेक्टर ने कहा ,'' शुरू में पाया गया कि यहां खड़ी गाड़ी में विस्फोटक थे। पता लगाया जा रहा है कि गाड़ी को यहां क्यों लाया गया। अब तक हमने 2 शव बरामद किए। सोशल मीडिया में प्रसारित किया जा रहा है कि 10-15 लोगों की मौत हुई। लेकिन यह प्रमाणित नहीं है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है|
DM के.बी. शिवकुमार ने कहा ,'' हमने बम निरोधक ट??म की मदद ली है ताकि ये घटना क्यों हुई है ये पता चल सके। ये घटना रात में हुई इसलिए यहां कोई कर्मचारी काम नहीं कर रहा था। सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं। हम पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि खड़ी गाड़ी के साथ कौन था|
- कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने शिवमोगा में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं|उन्होंने कहा, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी| उन्होंने कहा, शिमोगा के हुनासोंडी गांव में खदान में विस्फोट से 5 लोगों की मौत हो गई। मृतक के परिजनों को 5 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की गई। सांसद बी.वाई. राघवेंद्र और अधिकारी इस मामले को देख रहे हैं। खान मंत्री भी वहां जा रहे हैं। मैं भी घटनास्थल पर जाऊंगा|
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा,''ऐसी घटनाएं नहीं होनी चाहिए। अवैध खनन से सही तरीके से निपटा जाएगा। हमने पहले ही अवैध खनन रोक दिया है, हम ऐसे सभी खनन बंद कर देंगे। जांच होने दें, रिपोर्ट आने दें, हम कार्रवाई करेंगे|
इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। उन्होंने कहा, 'शिवमोगा में जानमाल को हुए नुकसान से मैं दुखी हूं| पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं| घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं| राज्य सरकार प्रभावितों तक हरसंभव मदद पहुंचा रही है| प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर लिखा कि PM मोदी ने घायल लोगों के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना की। राज्य सरकार की तरफ से हर संभव मदद की जा रही है।