मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

शिवानी सिंह, सुनीता सिंह का भोजपुरी गाना 'सुहाग के कसम' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

भोजपुरी की पॉपुलर सिंगर शिवानी सिंह की मनमोहक आवाज का सुरूर म्यूजिक प्लेटफॉर्म पर खूब छाया हुआ है। ऐसे में शिवानी की मधुर आवाज में बहुत ही सुरीला भोजपुरी सांग 'सुहाग के कसम' रिलीज किया गया है, जिसके…

शिवानी सिंह, सुनीता सिंह का भोजपुरी गाना 'सुहाग के कसम' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज
शिवानी सिंह, सुनीता सिंह का भोजपुरी गाना 'सुहाग के कसम' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज | फ़ोटो: TVL News

भोजपुरी की पॉपुलर सिंगर शिवानी सिंह की मनमोहक आवाज का सुरूर म्यूजिक प्लेटफॉर्म पर खूब छाया हुआ है। ऐसे में शिवानी की मधुर आवाज में बहुत ही सुरीला भोजपुरी सांग 'सुहाग के कसम' रिलीज किया गया है, जिसके वीडियो में एक्ट्रेस सुनीता सिंह देसी लुक में खूब बिजली गिरा रही हैं। इस गाने में उन दोनों की जोड़ी दर्शकों को दीवाना बना रही है और महफ़िल लूट रही है। यह भोजपुरी गाना 'सुहाग के कसम' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसिल यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं। इसका वीडियो देखते ही बन रहा है। जैसा आडियो बनाया गया है, उससे बढ़कर बहुत ही शानदार वीडियो बनाया गया है। इसके वीडियो की जितनी तारीफ की जाय वह कम ही होगी। इस गाने का सिचुएशन काफी धमाल मचाने वाला है।



गाने के वीडियो में दिखाया गया है कि सुनीता सिंह का पति किसी दूसरी औरत से छुप छुप कर प्यार करता है, जिसका वीडियो उसका लगड़ा देवर बना लेता है और अपनी भाभी यानि सुनीता सिंह को दिखाता है। अपने पति की बेवफाई देखकर वह नाराज हो जाती है। जब उसका पति वापस घर पर आता है तो नाराज सुनीता सिंह अपने पति से कहती है कि...

'रोज रोज के झगड़ा से तंग बानी रगड़ा से, सब करतूत पता चले देवर लगड़ा से... सिर पर ना सवत सहब राजा जी, खाके कहिले सुहाग के कसम राजा जी... या ता ऊहे रही ना ता हम राजा जी...


वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी गाना 'सुहाग के कसम' बहुत बेहतरीन बनाया गया है। इसका पिक्चराइजेशन भी बहुत बढ़िया किया गया है। इस सांग के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। सिंगर शिवानी सिंह और एक्ट्रेस सुनी??ा सिंह का तालमेल झकास है। इसके गीतकार अरविन्द आर्यन व संगीतकार विक्की वॉक्स हैं।  वीडियो निर्देशक रवि पंडित, कोरियोग्राफर रौनक शाह, एडिटर दीपक पंडित हैं। डीआई रोहित सिंह ने किया है। इस गाने का आल राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

भोजपुरी की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 7 जनवरी 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।