मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

यूपी: बहराइच में दलित पूर्व प्रधान के अपहृत बेटे की निर्मम हत्या, श्रावस्ती में नहर में पड़ा मिला शव

बहराइच: यूपी के बहराइच जिले के मटेरा थाना क्षेत्र निवासी दलित पूर्व प्रधान के अपहृत बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी गई| दो दिन पहले ट्यूशन पढ़ने घर से निकले छात्र का अपहरण करने के बाद अपहरणकर्ताओं ने द…

यूपी: बहराइच में दलित पूर्व प्रधान के अपहृत बेटे की निर्मम हत्या, श्रावस्ती में नहर में पड़ा मिला शव
यूपी: बहराइच में दलित पूर्व प्रधान के अपहृत बेटे की निर्मम हत्या, श्रावस्ती में नहर में पड़ा मिला शव | फ़ोटो: TVL News

बहराइच: यूपी के बहराइच जिले के मटेरा थाना क्षेत्र निवासी दलित पूर्व प्रधान के अपहृत बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी गई| दो दिन पहले ट्यूशन पढ़ने घर से निकले छात्र का अपहरण करने के बाद अपहरणकर्ताओं ने दलित छात्र की नृशंस हत्या कर दी। 2 दिन पहले घर से ट्यूशन पढ़ने गया था छात्र| छात्र के पिता पूर्व ग्राम प्रधान हैं। 



2 दिन पहले छात्र को अगवा कर लिया गया था| शुक्रवार की रात परिजनों से फोन कर 3 लाख रूपये की फिरौती मांगी गई थी। मगर शनिवार सुबह छात्र का शव पड़ोसी जनपद श्रावस्ती के सोनवा इलाके में नहर में पड़ा मिला। छात्र की अपहरण के बाद हत्या की खबर से पूरे जिले में हड़कंप मच गया। 



श्रावस्ती जिले की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ नानपारा जंगबहादुर यादव ने बताया कि घटनास्थल का जायजा लिया गया है। मटेरा थानाध्यक्ष ने बताया कि कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ की जा रही है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।




बहराइच जिले के मटेरा थाना क्षेत्र के मझौली गांव निवासी ओमकार नाथ पूर्व ग्राम प्रधान रहे हैं। उनका 13 वर्षीय पुत्र वेदप्रकाश गुरुवार को अपने घर से ट्यूशन पढ़ने की बात कहकर निकला था। काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजन ढूढ़ने निकले। खोजबीन के बाद जब छात्र का पता नही लगा तो परिजनों ने थाने में बेटे के अपहरण होने की शिकायत दर्ज कराई थी।









tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 31 अक्टूबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।