मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

Siddharthnagar Zila Panchayat Chairman: भाजपा उम्मीदवार शीतल सिंह बनी जिला पंचायत अध्यक्ष

सिद्धार्थनगर: सिद्धार्थनगर में भाजपा प्रत्याशी शीतल सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित हुईं। शीतल सिंह को 40 मत प्राप्त हुए, जबकि सपा प्रत्याशी पूजा यादव को पांच मत मिले। जिले में 45 जिला पंचायत सदस्…

Siddharthnagar Zila Panchayat Chairman: भाजपा उम्मीदवार शीतल सिंह बनी जिला पंचायत अध्यक्ष
Siddharthnagar Zila Panchayat Chairman: भाजपा उम्मीदवार शीतल सिंह बनी जिला पंचायत अध्यक्ष | फ़ोटो: TVL News

सिद्धार्थनगर: सिद्धार्थनगर में भाजपा प्रत्याशी शीतल सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित हुईं। शीतल सिंह को 40 मत प्राप्त हुए, जबकि सपा प्रत्याशी पूजा यादव को पांच मत मिले। जिले में 45 जिला पंचायत सदस्यों ने मतदान किया। भाजपा समर्थित नौ सदस्य चुनाव जीते थे, जबकि सपा समर्थित 15 सदस्य चुनाव जीते थे। भाजपा ने कांग्रेस के तीन, बसपा के दो, अपना दल एस के एक सहित 15 निर्दल के साथ सपा के सदस्यों में भी सेंधमारी कर ली।




सिद्धार्थनगर उ0प्र0 राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निरधारित कार्यक्रम के अनुसार जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव जिला प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण वातावरण में प्रातः 11ः00 बजे से अपरान्ह 03ः00 बजे तक मतदान का कार्यक्रम कलेक्ट्रेट भवन के प्रथम तल कक्ष संख्या-10 पर सम्पन्न हुआ।



जनपद में जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी शीतल सिंह एवं समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी पूजा यादव चुनाव मैदान में थी। अपरान्ह 03ः00 बजे मतगणना का कार्य शुरू हुआ, जिसमें भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी शीतल सिंह द्वारा 40 मत प्राप्त कर जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर विजयी घोषित की गयी। समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी श्रीमती पूजा यादव मात्र 05 मत प्राप्त कर पराजित हुई।



जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट दीपक मीणा द्वारा भारतीय जनता पार्टी की जिला पंचायत अध्यक्ष पद की विजयी प्रत्याशी श्रीमती शीतल सिंह को जिला पंचायत अध्यक्ष पद का प्रमाण-पत्र दिया गया ।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 3 जुलाई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।