मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

पुष्कर सिंह धामी होंगे उत्तराखंड के नए CM, रविवार को राजभवन में होगा शपथ ग्रहण समारोह

देहरादून: पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के अगले मुख्यमंत्री होंगे।पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड भाजपा विधायक दल के नेता बने। मुख्यमंत्री पद से सांसद तीरथ सिंह रावत के इस्तीफे के बाद अब पुष्कर सिंह धामी उत्…

पुष्कर सिंह धामी होंगे उत्तराखंड के नए CM, रविवार को राजभवन में होगा शपथ ग्रहण समारोह
पुष्कर सिंह धामी होंगे उत्तराखंड के नए CM, रविवार को राजभवन में होगा शपथ ग्रहण समारोह | फ़ोटो: TVL News

देहरादून:  पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के अगले मुख्यमंत्री होंगे।पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड भाजपा विधायक दल के नेता बने। मुख्यमंत्री पद से सांसद तीरथ सिंह रावत के इस्तीफे के बाद अब पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री के रूप में चुने गए हैं। शनिवार को भाजपा विधायक मंडल दल की बैठक में नए मुख्यमंत्री के रूप में उनके नाम पर मुहर लगी। पहले शनिवार की शाम ही पुष्कर सिंह धामी नए सीएम के रूप में शपथ लेने वाले थे, लेकिन बाद में इस कार्यक्रम में बदलाव कर दिया गया। अब रविवार को राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा।



पुष्कर सिंह धामी देहरादून में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य से मिलकर राजभवन से रवाना हुए। उत्तराखंड भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद पुष्कर सिंह धामी ने कहा,''मेरी पार्टी ने एक सामान्य से कार्यकर्ता को सेवा का अवसर दिया है। जनता के मुद्दों पर हम सबका सहयोग लेकर काम करेंगे|



पुष्कर सिंह धामी को भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर BJP सांसद अजय भट्ट ने कहा,'' उनका विनम्र और ईमानदार व्यक्तित्व है, हमें इसी की अपेक्षा थी। 2022 में हम पहले से भी ज़्यादा बहुमत से जीतने वाले हैं। विधानमंडल दल ने ऐतिहासिक निर्णय लिया है, हमें एक युवा व्यक्ति दिया है|




भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद पुष्कर सिंह धामी राज्यपाल बेबी रानी मौर्य से मिलने राजभवन पहुंचे। पहले बताया गया,''पुष्कर सिंह धामी आज देर शाम उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण करेंगे। लेकिन बाद में इस कार्यक्रम में बदलाव कर दिया गया। अब रविवार को राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा।



केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा,''विधायक दल की बैठक में पुष्कर सिंह धामी को विधायक दल के नेता पद के लिए चुना गया। भाजपा विधायक दल के इस प्रस्ताव को लेकर राज्यपाल के पास गए और उनसे आग्रह किया कि वो हमारे नए नेता को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करें। कल शपथ ग्रहण होगा|



तोमर ने कहा,''2022 में भाजपा पहले की तरह बहुमत प्राप्त कर सरकार बनाएगी। भाजपा ने सर्वसम्मति से एक नए नौजवान नेता को मुख्यमंत्री के रूप में चुना है, मुझे आशा है कि पुष्कर धामी जी के नेतृत्व में भाजपा यशस्वी होगी और उत्तराखंड का विकास नए आयाम को छुएगा|




उत्तराखंड के अगले मुख्यमंत्री के तौर पर पुष्कर सिंह धामी के नाम की घोषणा होने के बाद खटीमा में उनके घर में खुशी का माहौल है।

पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता धामी ने कहा,''वो अपनी जिम्मेदारी से ऊपर उठकर काम करेंगे। उनका जन्म बहुत सामान्य परिवार में हुआ और क्षेत्र की समस्याओं को उन्होंने नजदीक से देखा है। जितना समय है, उसमें वो अपने प्रदेश को आगे बढ़ाने के लिए काम करेंगे|






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 3 जुलाई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।