डुमरियागंज/सिद्धार्थनगर: नगर पंचायत भारत भारी से कोरई बनिया कठौतिया आलम बढ़नी सोनहटी एवं बैदौला को जोड़ने वाला मार्ग जनप्रतिनिधियों के मुंह चिढ़ा रहा है सड़क। डुमरियागंज तहसील जाने के लिए नगर पंचायत भारत भारी से होकर वेवां जाने को मजबूर हैं राहगीर।
बरसों से बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो चुका यह मार्ग वर्तमान सरकार की पोल खोलने के लिए काफी है। तहसील मुख्यालय पहुंचने के लिए किसान मजदूर एवं आमजनों ने शासन प्रशासन को गुहार भी लगाया पर शासन एवं प्रशासन के लोग देख कर भी है मोन हैं ।
कोरर्ई बनिया निवासी विपिन कुमार गौड़, विनय कुमार पांडे, गोपाल गिरी,राम अवतार, भीम, आनंद सोनी ने कहा की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पद का शपथ लेते समय सबसे पहले गड्ढा मुक्त करने का दावा करने वाले मुख्यमंत्री से यह मार्ग कैसे अछूता रह गया, बताया जाता है कि प्रदेश के प्रभारी का विधानसभा क्षेत्र है फिर भी मार्ग का हालत बद से बदतर है। नगर पंचायत वासियों ने सरकार से गुहार लगाया है।
रिपोर्ट- सत्येन्द्र उपाध्याय