हाइटेक हो रहे चोर, दवा की दुकान का दरवाजा तोड़ ले उड़े दवा व नकदी, तीन और दुकानों में भी की चोरी
बांसी/सिद्धार्थनगर: एक तरफ पुलिस चोरी के सामान के साथ चोर को पकड़ अपनी पीठ थपथपाने में लगी है तो दूसरी तरफ चोर पुलिस को चुनौती पर चुनौती दे रहा है। सोमवार की रात यूनियन बैंक के सामने बांसी एनएच 233 पर…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें
हाइटेक हो रहे चोर, दवा की दुकान का दरवाजा तोड़ ले उड़े दवा व नकदी, तीन और दुकानों में भी की चोरी | फ़ोटो: TVL News
बांसी/सिद्धार्थनगर: एक तरफ पुलिस चोरी के सामान के साथ चोर को पकड़ अपनी पीठ थपथपाने में लगी है तो दूसरी तरफ चोर पुलिस को चुनौती पर चुनौती दे रहा है। सोमवार की रात यूनियन बैंक के सामने बांसी एनएच 233 पर अजय मेडिकल स्टोर, ऑटो पार्ट्स दुकान, अरुणा डेरी मिल्क तथा रहीम मोबाइल सेंटर में घटी चोरी की घटना की मामल प्रकाश में आया है। एक साथ चार दुकानों में चोरी की घटना को अंजाम दे चोरों ने पुलिस को अंगूठा दिखा दिया।
बांसी नगर पालिका के नामित सभासद व भाजपा नेता के दवा की दुकान का दरवाजा तोड़कर चोर सोमवार की रात दवा व गल्ले में रखा सात हजार रुपया नगद उठा ले गए। भाजपा नेता संतोष कुमार त्रिपाठी ने कोतवाली में तहरीर दिया है कि सोमवार की रात वह अपनी दुकान जो एन एच 233 प्रतापनगर वार्ड में स्थित अजय मेडिकल एजेंसी बंद करके चले गए मंगलवार की सुबह 9 बजे जब दुकान पर पहुचे तो देखा उनके दुकान के पीछे का दरवाजा टूटा हुआ है।
उन्होने कोतवाली में दिए गए तहरीर में लिखा है कि चोर काफी मात्रा में दवा व गल्ले में रखा सात हजार रुपया उठा ले गए है। इस संबंध में कोतवाल शैलेश कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिली है मामले की जांच किया जा रहा है।
रिपोर्ट- सत्येन्द्र उपाध्याय
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 15 जून 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।