सिद्धार्थनगर: प्रशासन ने आईकॉन हॉस्पिटल पर की छापेमारी
बांसी/सिद्धार्थनगर: ज्वाइंट मजिस्ट्रेट बांसी जग प्रवेश ने उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर शेषनाथ, सीएचसी मिठवल के अधीक्षक डॉ बीके शुक्ल तथा डॉ तनवीर अहमद और थाना कोतवाली बांसी के प्रभारी निरीक्षक शै…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें
सिद्धार्थनगर: प्रशासन ने आईकॉन हॉस्पिटल पर की छापेमारी | फ़ोटो: TVL News
बांसी/सिद्धार्थनगर: ज्वाइंट मजिस्ट्रेट बांसी जग प्रवेश ने उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर शेषनाथ, सीएचसी मिठवल के अधीक्षक डॉ बीके शुक्ल तथा डॉ तनवीर अहमद और थाना कोतवाली बांसी के प्रभारी निरीक्षक शैलेश कुमार सिंह तथा पुलिस बल पुलिस बल को लेकर प्रतापनगर वार्ड में स्थित आईकॉन हॉस्पिटल पर छापेमारी की।
छापेमारी की सूचना पाते ही वहां का प्राइवेट चिकित्सक भागने में सफल रहा। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट जग प्रवेश ने कहा कि इस अस्पताल की बहुत सारी शिकायतें हैं। यहां इनलीगल तरीके से महिलाओं की डिलीवरी की जाती है। साथ ही साथ मरीजों से अवैध रूप से भारी धन वसूला जाता है। जिसके तहत इसकी जांच की गई और तमाम गड़बड़ी पाई गई है।
इनलीगल तरीके से अल्ट्रासाउंड मशीन का संचालन भी यहां किया जाता है । जिसकी कोई अनुमति प्रशासन से नहीं ली गई है। इस अस्पताल की जांच के बाद अस्पताल में कार्यरत प्राइवेट कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। अस्पताल संचालक के विरुद्ध थाना कोतवाली बांसी में मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया है और अस्पताल को सीज कर दिया गया है।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 14 जून 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।