मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

LJP में बगावत: लोकसभा में LJP संसदीय दल के नेता चुने गए चिराग के चाचा पशुपति पारस

पटना: लोक जनशक्ति पार्टी से बगावत करने वाले चिराग पासवान के चाचा और सांसद पशुपति कुमार पारस को लोकसभा में पार्टी संसदीय दल का नेता चुना गया है|पशुपति कुमार पारस को सर्वसम्मति से लोकसभा में लोक जनशक्त…

LJP में बगावत: लोकसभा में LJP संसदीय दल के नेता चुने गए चिराग के चाचा पशुपति पारस
LJP में बगावत: लोकसभा में LJP संसदीय दल के नेता चुने गए चिराग के चाचा पशुपति पारस | फ़ोटो: TVL News

पटना: लोक जनशक्ति पार्टी से बगावत करने वाले चिराग पासवान के चाचा और सांसद पशुपति कुमार पारस को लोकसभा में पार्टी संसदीय दल का नेता चुना गया है|पशुपति कुमार पारस को सर्वसम्मति से लोकसभा में लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) संसदीय दल का नेता चुना गया।इसका फैसला आज (13 जून को) हुई मीटिंग में लिया गया है|




बात दें कि चिराग पासवान के चाचा पशुपति समेत पांच सांसदों ने पार्टी से बगावत कर दी है| यही नहीं, आज दोपहर करीब 3 बजे पशुपति कुमार पारस समेत पार्टी के बागी पांचों सांसद लोकसभा स्‍पीकर ओम बिरला से भी मिलेंगे|




लोजपा के छह में से पांच सांसदों ने रविवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात कर चिराग पासवान की जगह पारस को अपना नेता नियुक्त करने का लिखित अनुरोध किया था। लोकसभा सचिवालय ने सोमवार को एक अधिसूचना में पार्टियों के फ्लोर नेताओं की एक संशोधित सूची जारी की, जिसमें पारस को लोक जनशक्ति पार्टी के नेता के रूप में सूचीबद्ध किया गया है।



पशुपति पारस को संसदीय दल का नया नेता चुन लिया गया है। अब चिराग पासवान बिल्कुल अकेले पड़ गए हैं। बागी सांसदों ने उन्‍हें राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष मानने से भी इनकार कर दिया है। जिन पांच सांसदों ने चिराग से अलग होने का फैसला किया है, उनमें पशुपति पारस पासवान (चाचा), प्रिंस राज (चचेरे भाई), चंदन सिंह, वीणा देवी, और महबूब अली केशर शामिल हैं। अब चिराग पार्टी में बिल्‍कुल अकेले रह गए हैं।



लोजपा में चल रही खींचतान के बीच चिराग पासवान दिल्ली स्थित अपने चाचा के आवास पर उनसे मिलने पहुंचे। पासवान के रिश्ते के भाई और सांसद प्रिंस राज भी इसी आवास में रहते हैं। बीते कुछ समय से पासवान की तबीयत ठीक नहीं चल रही, उन्होंने 20 मिनट से ज्यादा समय तक अपनी गाड़ी में ही इंतजार किया। जिसके बाद वह घर के अंदर जा पाए और एक घंटे से भी ज्यादा समय तक घर के अंदर रहने के बाद वहां से चले गए। इस दौरान चिराग पासवान ने वहां मौजूद मीडियाकर्मियों से कोई बात नहीं की। ऐसा माना जा रहा है कि दोनों असंतुष्ट सांसदों में से उनसे किसी ने मुलाकात नहीं की। एक घरेलू सहायक ने बताया कि चिराग पासवन जब आए तब दोनों सांसद घर पर मौजूद नहीं थे।



लोक जनशक्ति पार्टी में फूट को लेकर जनता दल यूनाइटेड ने चिराग पासवान पर निशाना साधा है। पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष आरसीपी सिंह ने कहा कि जो जैसा बोएगा वैसा ही काटेगा। उन्होंने कहा कि पुरानी कहावत है कि जो जैसा बोता है वैसा ही पाता है। उन्होंने चिराग पासवान पर तंज कसते हुए कहा कि बिना मेहनत के पद मिलना आसान होता है, लेकिन उसे पचाना सबके लिए आसान नहीं होता है।







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 14 जून 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।