मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

सिद्धार्थनगर: देश में शतक पार करने से नेपाल से बढ़ी पेट्रोल-डीजल की तस्करी

सिद्धार्थनगर: देश में डीजल-पेट्रोल के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। यूपी में डीजल और पेट्रोल ने शतक पार कर ली है। राज्य में दोनों 100 रुपए प्रति लीटर के करीब पहुंच गए हैं। मगर, पड़ोसी देश नेपाल में अभ…

सिद्धार्थनगर: देश में शतक पार करने से नेपाल से बढ़ी पेट्रोल-डीजल की तस्करी
सिद्धार्थनगर: देश में शतक पार करने से नेपाल से बढ़ी पेट्रोल-डीजल की तस्करी | फ़ोटो: TVL News

सिद्धार्थनगर:  देश में डीजल-पेट्रोल के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। यूपी में डीजल और पेट्रोल ने शतक पार कर ली है। राज्य में दोनों 100 रुपए प्रति लीटर के करीब पहुंच गए हैं। मगर, पड़ोसी देश नेपाल में अभी भी दोनों कीमत 25 रुपये तक सस्ती है। ऐसे में पेट्रोलियम पदार्थों की तस्करी बॉर्डर एरिया में फिर से शुरू हो गई है। जानकारी के अनुसार नेपाली क्षेत्र से डीजल-पेट्रोल लेकर लोग भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर रहे हैं और सीमावर्ती भारतीय क्षेत्र में इन्हें बेचकर मालामाल हो रहे हैं।



यह गोरखधंधा स्थानीय पुलिस एवं भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी के नाक के नीचे ही हो रहा है। हालांकि कई तस्कर इनके हाथ भी लगे हैं लेकिन खुली सीमा होने के कारण तस्कर आसानी से नेपाल से पेट्रोलियम पदार्थों की तस्करी कर ले जाते हैं सीमावर्ती भारतीय बाजारों में बेच रहे हैं।



बता दें कि भारत नेपाल के बीच कुल 1750 किलोमीटर लंबी सीमा है, जिसमें से सिद्धार्थनगर जनपद में 68 किलोमीटर की खुली सीमा है। भारत नेपाल में कुल 70 बॉर्डर पोस्ट हैं। जहां से छोटी बड़ी गाड़ियों का आवागमन होता है। 68 किलोमीटर खुली सीमा में बढ़नी, खुनवां, अलीगढ़वा और ककरहवा बॉर्डर हैं, जहां से छोटी-बड़ी गाड़ियों का आवागमन होता है। इसके अलावा बॉर्डर पर बड़ी तादाद में ऐसे रास्ते हैं, जहां से आवागमन फुटपाथ के रास्ते हो सकता है। पिछले कुछ समय से तेल तस्करी के मामलों में इजाफा देखने को मिल रहा है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 जुलाई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 11 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।