सिद्धार्थनगर: विजय ढुल पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा कोरोना वायरस से बचाव के दृष्टिगत लॉक डाउन व वाहन चेकिंग के संबंध में दिए गए निर्देश के क्रम में मायाराम वर्मा अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल पर्यवेक्षण मे, राजेश कुमार तिवारी क्षेत्राधिकारी बांसी व प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली बांसी शैलेश कुमार सिंह के कुशल निर्देशन मे आज दिनांक 22 मई 2020 को उपनिरीक्षक भानु प्रताप सिंह चौकी प्रभारी डिड़ई, उपनिरीक्षक बैजनाथ शुक्ला ,कांस्टेबल आशुतोष सिंह, कांस्टेबल अभिषेक यादव द्वारा लोहरौली बॉर्डर पर चेकिंग के दौरान निम्न चालक अपने वाहनों पर मुंबई व अन्य शहरों से काफी लोगों को बैठा कर ला रहे थे जिससे निषेधाज्ञा/लाक डाऊन का उल्लंघन हुआ कि उपरोक्त चालकों के विरुद्ध थाना स्थानीय पर धारा 188/269/270 भा0द0वि0 व 3 महामारी अधिनियम व 51 आपदा प्रबंधन अधिनियम व 207 MV ACT के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर उक्त वाहन को सीज किया गया ।
अभियुक्त गण व सीज किए गए वाहनों का विवरण
1-ट्रक संख्या MH04GF3726 का चालक बदरे आलम पुत्र अजीजुल्लाह ग्राम भानपुर माफी थाना बखिरा जनपद संत कबीर नगर
2-कंटेनरMH01CB5315 का चालक अनिल पासवान पुत्र शंकर पासवान ग्राम लमुईताल थाना खेसरहा सिद्धार्थनगर
3-मैजिक MH05DK0082 का चालक इमरान पुत्र हफीजुल्लाह ग्राम ठकुरापुर थाना कपिलवस्तु सिद्धार्थनगर
4-डीसीएम MH02FG2671 का चालक विजय रस्तोगी पुत्र बबलू रस्तोगी ग्राम फतेहपुर थाना फतेहपुर जिला फतेहपुर
5-डीसीएम MH02FG2671 का खलासी सोनू पुत्र बद्री यादव ग्राम नवइला थाना जोगिया उदयपुर जनपद सिद्धार्थनगर
रिपोर्ट -सत्येन्द्र उपाध्याय