मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बांसी में नाबालिक की संपत्ति हड़पने के मामले में तहसीलदार ने तत्काल प्रभाव से लगाई रोक, कहा-दोषी कर्मचारियों पर की जायेगी कठोर कार्यवाही

बांसी/सिद्धार्थनगर: तहसील क्षेत्र बांसी के जीवा गांव में एक नाबालिक की संपत्ति हड़पने के मामले को गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार अरुण कुमार वर्मा ने लेखपाल जयशंकर उपाध्याय द्वारा करवाये गये फर्ज़ी वरास…

बांसी में नाबालिक की संपत्ति हड़पने के मामले में तहसीलदार ने तत्काल प्रभाव से लगाई रोक, कहा-दोषी कर्मचारियों पर की जायेगी कठोर कार्यवाही
बांसी में नाबालिक की संपत्ति हड़पने के मामले में तहसीलदार ने तत्काल प्रभाव से लगाई रोक, कहा-दोषी कर्मचारियों पर की जायेगी कठोर कार्यवाही | फ़ोटो: TVL News

बांसी/सिद्धार्थनगर:  तहसील क्षेत्र बांसी के जीवा गांव में एक नाबालिक की संपत्ति हड़पने के मामले को गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार अरुण कुमार वर्मा ने लेखपाल जयशंकर उपाध्याय द्वारा करवाये गये फर्ज़ी वरासत को नाबालिग सूरज प्रजापति के पक्ष में स्टे करते हुए तत्काल प्रभाव से अग्रिम आदेश तक रोक लगा दिया है। तहसीलदार के आदेश को खतौनी पर दर्ज़ करवाकर खतौनी को उप निबंधक बाँसी को सौंप दिया गया है। जिससे तत्काल प्रभाव से नाबालिग सूरज प्रजापति की सम्पत्ति अब कोई बेच नहीं सकता है।




इस सम्बन्ध में तहसीलदार ने कहा है कि दोषी कर्मचारियों पर कठोर कार्यवाही की जायेगी और नाबालिग सूरज प्रजापति को न्याय मिलेगा। ग़ौर करने वाली बात यह है कि इस प्रकरण में  दिनांक 14 अगस्त 2020 को ही राजस्व निरीक्षक ने आदेश दिया है। 




उसी दिन रजिस्टर मालिकान में नाम दर्ज़ हो गया तथा इसी तारीख को ही कम्प्यूटर द्वारा खतौनी में चढ़ाकर इसे डिज़िटल कर दिया गया और 14 तारीख़ को ही आरोपी  लेखपाल ने ग्राहक खोजकर पूरी प्रॉपर्टी बेचने के लिए स्टाम्प पेपर पर लिखा-पढ़ी भी करवा दिया । जागरूक सामाजिक नागरिकों की जागरूकता से इस मामले में  लेखपाल की चाल क़ामयाब नहीं हो पायी और प्रॉपर्टी रजिस्ट्री नहीं हो सकी।






रिपोर्ट -सत्येन्द्र उपाध्याय

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 अगस्त 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।