मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

सिद्धार्थनगर: टेंपो और पिकअप में जोरदार भिड़ंत, दो की मौत, छह घायल

सिद्धार्थनगर: सिद्धार्थनगर जिले के उसका थाना क्षेत्र में उसका- बृजमनगंज मार्ग पर सोमवार को टैंपो और पिकअप में आमने- सामने टक्कर हो गई। हादसे में दो की मौत हो गयी जबकि छह घायल हो गये। गंभीर रुप से घाय…

सिद्धार्थनगर: टेंपो और पिकअप में जोरदार भिड़ंत, दो की मौत, छह घायल
सिद्धार्थनगर: टेंपो और पिकअप में जोरदार भिड़ंत, दो की मौत, छह घायल | फ़ोटो: TVL News

सिद्धार्थनगर: सिद्धार्थनगर जिले के उसका थाना क्षेत्र में उसका- बृजमनगंज मार्ग पर सोमवार को टैंपो और पिकअप में आमने- सामने टक्कर हो गई। हादसे में दो की मौत हो गयी जबकि छह घायल हो गये। गंभीर रुप से घायलों को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया गया है। जान गंवाने वालों में एक बच्चा व एक युवक शामिल हैं। पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।



मृतकों में थाना उसका बाजार दैयजौली निवासी सुभाष (28) और महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के जोतपुर गांव के रहने वाले 30 वर्षीय सागर का 9 माह बेटा शिवांश शामिल हैं। 



घायलों में  महराजगंज जनपद के जोतपुर गांव निवासी 30 वर्षीय सागर, उनकी पत्नी रेनू (26) और पुत्री शिवानी (11) हैं |  गंभीर रूप से घायल पत्नी और बेटी को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।



 इसके अलावा उसका बाजार दैयजौली निवासी सारदा पत्नी सुभाष (मृतक) और  बृजमनगंज थाना क्षेत्र के अनिरुद्धपुर गांव निवासी शाह मोहम्मद, उसका थाना क्षेत्र के बसावपुर गांव निवासी चालक अरविंद शामिल हैं। 



पुलिस ने बताया कि ,''पीआरवी 1506 को दिनांक 31/10/2022 को समय 12:55 बजे इवेट 5828 पर थाना उस्का बाजार अंतर्गत मनकही चौराहा से कॉलर ने टैम्पो और पिकअप के बीच में एक्सीडेंट हो जाने की सूचना दी। सूचना पर पीआरवी तत्काल मौके पर पहुंची तो देखा टैम्पो सवार 06 व्यक्ति गंभीर घायल अवस्था में सड़क पर पड़े हुए थे। 



पीआरवी कर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से सीएचसी उस्का बाजार ले जाकर भर्ती कराया तथा घटना के सम्बन्ध में स्थानीय थाना पुलिस एवं घायलों के परिजनों को अवगत कराया गया | घटनास्थल पर पहुंची स्थानीय थाना पुलिस को पिकअप चालक मय पिकअप अग्रिम कार्रवाई हेतु सुपुर्द किया गया ।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 1 नवंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।