मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

सीतापुर : डिस्ट्रिक्ट जेल में बंद गैंगरेप के आरोपी की मौत, फार्मासिस्ट को हटाया गया

सीतापुर : उत्तर प्रदेश के सीतापुर में गैंगरेप मामले में डिस्ट्रिक्ट जेल में बंद आरोपी बबलू सिंह की कल यानी शुक्रवार (14 अप्रैल, 2023) को मौत हो गई| आरोपी बबलू सिंह 2020 से गैंगरेप के आरोप में डिस्ट्र…

सीतापुर : डिस्ट्रिक्ट जेल में बंद गैंगरेप के आरोपी की मौत, फार्मासिस्ट को हटाया गया
सीतापुर : डिस्ट्रिक्ट जेल में बंद गैंगरेप के आरोपी की मौत, फार्मासिस्ट को हटाया गया | फ़ोटो: TVL News

सीतापुर उत्तर प्रदेश के सीतापुर में गैंगरेप मामले में डिस्ट्रिक्ट जेल में बंद आरोपी बबलू सिंह की कल यानी शुक्रवार (14 अप्रैल, 2023)  को मौत हो गई| आरोपी बबलू सिंह 2020 से गैंगरेप के आरोप में डिस्ट्रिक्ट जेल में बंद था। बबलू सिंह का मामला अभी कोर्ट में विचाराधीन था। जेल प्रशासन के मुताबिक,''कैदी बबलू सिंह की पेट में दर्द की शिकायत हुई थी। इसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। 



वहीं, परिजनों ने जेल प्रशासन पर आरोप लगाए हैं। परिजनों ने कहा जेल प्रशासन की प्रताड़ना से उसकी (बबलू सिंह) मौत हुई हैं।  आरोपी बबलू सिंह मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रनुपुर का रहने वाला था| बबलू सिंह को नाबालिग लड़की से गैंगरेप के मामले में जेल भेजा गया था।



क्रवार देर शाम कैदियों ने जेल में तैनात फार्मासिस्ट पर नाराजगी जताते हुए जेल में हंगामा काटा और भूख हड़ताल कर दी। बंदियों ने बबलू की हत्या का आरोप जेल फार्मासिस्ट शौलेंद्र पर लगाया है। बंदियों ने कहा कि फार्मासिस्ट ने ही बबलू की गला दबाकर हत्या की है। वहीं,बंदियों के आरोप के बाद फार्मासिस्ट को हटा दिया गया|



एडिशनल एसपी  ने बताया कि ,''बबलू सिंह नामक एक बंदी जो 2020 से गैंगरेप के मामले में ज़िला जेल में था, उसकी अचानक तबीयत खराब हुई। उसे अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी मौत हो गई। हमने जांच की तब पता चला कि यहां जेल में कोई डॉक्टर नहीं है। आज से डॉक्टर की टीम यहां आएगी और बंदियों का चेकअप किया करेगी। यहां जो फार्मासिस्ट तैनात था, उसे यहां से हटाया जाएगा|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 15 अप्रैल 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 22 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।