प्रधान, BDCs व कोटेदारों पर बीजेपी के पक्ष में मतदान कराने का दबाव बना रहे है सीतापुर के एसपी: EC से सपा ने जिले से तत्काल हटाने की मांग की
लखनऊ: UP Election 2022: मुख्य चुनाव आयुक्त भारत निर्वाचन आयोग, निर्वाचन सदन नई दिल्ली को पत्र लिखकर समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने जनपद सीतापुर के पुलिस अधीक्षक व कोतवाली प्रभार…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें
प्रधान, BDCs व कोटेदारों पर बीजेपी के पक्ष में मतदान कराने का दबाव बना रहे है सीतापुर के एसपी: EC से सपा ने जिले से तत्काल हटाने की मांग की | फ़ोटो: TVL News
लखनऊ: UP Election 2022: मुख्य चुनाव आयुक्त भारत निर्वाचन आयोग, निर्वाचन सदन नई दिल्ली को पत्र लिखकर समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने जनपद सीतापुर के पुलिस अधीक्षक व कोतवाली प्रभारी देहात द्वारा सत्तारूढ़ दल बीजेपी के पक्ष में मतदान का दबाव बनाने के विरूद्ध शिकायत करते हुए तत्काल प्रभाव से उन्हें जनपद से स्थानान्तरित करने की मांग की है।
पटेल के अनुसार उत्तर प्रदेश विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 में जनपद सीतापुर के पुलिस अधीक्षक आर0पी0 सिंह तथा कोतवाली प्रभारी देहात ओ0पी0 तिवारी द्वारा ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्यों व कोटेदारों पर सत्तारूढ़ दल बीजेपी के पक्ष में मतदान करने का दबाव बनाया जा रहा है जिससे प्रधान, पंचायत सदस्य व नागरिकों में भय व्याप्त हो गया है तथा चुनाव प्रभावित हो रहा है।
पटेल ने कहा है कि समाजवादी पार्टी की मांग है कि जनपद सीतापुर के पुलिस अधीक्षक व कोतवाली प्रभारी देहात को तत्काल प्रभाव से जनपद सीतापुर से स्थानान्तरित कराया जाय और आदर्श आचार संहिता का सख्ती के साथ पालन कराना सुनिश्चित किया जाय, जिससे कि स्वतंत्र, निष्पक्ष, निर्भीक चुनाव सम्पन्न हो सके।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 24 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।