मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

पार्टी तय करेगी कि मुझे..: उत्तराखंड विस चुनाव लड़ने के सवाल पर कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत

देहरादून: कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत ने कहा,''उत्तराखंड में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। कांग्रेस ने जिन 53 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है उनमें से 35 से ज़्यादा सीटों पर कांग्रेस जी…

पार्टी तय करेगी कि मुझे..: उत्तराखंड विस चुनाव लड़ने के सवाल पर कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत
पार्टी तय करेगी कि मुझे..: उत्तराखंड विस चुनाव लड़ने के सवाल पर कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत | फ़ोटो: TVL News

देहरादून: कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत ने कहा,''उत्तराखंड में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। कांग्रेस ने जिन 53 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है उनमें से 35 से ज़्यादा सीटों पर कांग्रेस जीत रही है और बाकी की 17 सीटों पर अगर हम 8 या 9 सीटें और जीत जाते हैं तो आंकड़ा 40-45 बैठेगा|



उत्तराखंड विधानसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर हरक सिंह रावत ने कहा,''ये पार्टी तय करेगी कि मुझे चुनाव लड़ना है या नहीं और अगर लड़ना है तो कहां से लड़ना है?| 



बता दें कि 22 जनवरी 2022 को कांग्रेस ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए अपने 53 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी।  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल श्रीनगर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। यशपाल आर्य और उनके बेटे संजीव आर्य, जो अक्टूबर में भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए थे, उन्हें क्रमशः बाजपुर और नैनीताल से टिकट मिला। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता इंदिरा हृदयेश, जिनका पिछले साल जून में निधन हो गया था, के बेटे सुमित हृदयेश को हल्द्वानी विधानसभा सीट से मैदान में उतारा गया है| निवर्तमान विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रीतम सिंह को चकराता (एसटी) निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में उतारा गया है|



इन सिटिंग विधायकों को फिर मिला मौका 

केदारनाथ से मनोज रावत, चकराता से प्रीतम सिंह, भगवानपुर से ममता राकेश, पिरान कलियर से फुरकान अहमद, मंगलौर से काजी निजामुद्दीन, धारचूला से हरीश धामी, रानीखेत से करण महरा, जागेश्वर से गोविंद सिंह कुंजवाल, जसपुर से आदेश चौहान के नाम शामिल हैं। इसके अलावा पुरोला सुरक्षित सीट पर विधायक रहे राजकुमार पिछले दिनों भाजपा में शामिल हो चुके हैं। इस सीट पर पार्टी ने भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए मालच???द को को मौका दिया है। जबकि हल्द्वानी में पार्टी की दिग्गज नेता रहीं इंदिरा हृदयेश के निधन के बाद इस पर पार्टी ने उनके पुत्र सुमित हृदयेश पर पर दांव खेला है। 



कांग्रेस के 53 प्रत्याशियों की सूची

सीट और प्रत्याशी का नाम

पुरोला     -मालचंद

यमुनोत्री -दीपक बिजल्वाण

गंगोत्री -विजयपाल सिंह सजवाण

बदरीनाथ-राजेंद्र सिंह भंडारी

थराली (अ.जा) -डॉ. जीत राम

कर्णप्रयाग -मुकेश सिंह नेगी

केदारनाथ -मनोज रावत

रुद्रप्रयाग -प्रदीप थपलियाल

घनसाली (अ.जा) -धनीलाल शाह

देवप्रयाग -मंत्री प्रसाद नैथानी

प्रतापनगर -विक्रम सिंह नेगी

धनौल्टी -जोत सिंह बिष्ट

चकराता (अ.ज.जा) - प्रीतम सिंह

विकासनगर -नव प्रभात

सहसपुर -आर्येंद्र शर्मा

धर्मपुर -दिनेश अग्रवाल

रायपुर -हीरा सिंह बिष्ट

राजपुर रोड (अ.जा) -राजकुमार

मसूरी - गोदावरी थापली

हरिद्वार -सतपाल ब्रह्मचारी

बीएचईएल रानीपुर - राजवीर सिंह चौहान

भगवानपुर (अ.जा) - ममता राकेश

पिरान कलियर - मोहमद फुरकान अहमद

मंगलौर -काजी निजामुद्दीन

यमकेश्वर -शैलेंद्र सिंह रावत

पौड़ी (अ.जा) - नवल किशोर

श्रीनगर -गणेश गोदियाल

कोटद्वार -सुरेंद्र सिंह नेगी

धारचूला -हरीश सिंह धामी

डीडीहाट -प्रदीप सिंह

पिथौरागढ़ -मयूख महर

गंगोलीहाट (अ. जा) -खजान चंद्र गुड्डू

कपकोट -ललित मोहन फर्स्वाण

बागेश्वर (अ. जा)- रंजीत दास

द्वारहाट -मदन बिष्ट

रानीखेत -करण महरा

सोमेश्वर (अ.जा)- राजेंद्र बाराकोटी

अल्मोड़ा -मनोज तिवारी

जागेश्वर -गोविंद सिंह कुंजवाल

लोहाघाट -खुशाल सिंह अधिकारी

चंपावत -हेमेश खर्कवाल

भीमताल -दान सिंह भंडारी

नैनीताल (अ.जा) - संजीव आर्य

हल्द्वानी -सुमित हृदयेश

जसपुर - आदेश सिंह चौहान

काशीपुर -नरेंद्र चंद्र सिंह

बाजपुर (अ.जा) - यशपाल आर्य

गदरपुर-प्रेमानंद महाजन

रुद्रपुर -मीना शर्मा

किच्छा -तिलक राज बेहड़

सितारगंज -नवतेज पाल सिंह

नानकमत्ता (अ.ज.जा)- गोपाल सिंह राणा

खटीमा -भुवन चंद्र कापड़ी




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 24 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।