मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

हिमाचल प्रदेश: सोलन जिले में पट्टा-बरोटीवाला मार्ग पर सवारियों से भरी HRTC बस खाई में गिरी, 32 लोग घायल

सोलन: हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के पट्टा-बरोटीवाला सड़क पर हिमाचल पथ परिवहन निगम(एचआरटीसी) की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। बस जोहड़जी साहिब से नालागढ़ जा रही थी। अचानक अनियंत्रित होकर बस खाई में जा ग…

हिमाचल प्रदेश: सोलन जिले में पट्टा-बरोटीवाला मार्ग पर सवारियों से भरी HRTC बस खाई में गिरी, 32 लोग घायल
हिमाचल प्रदेश: सोलन जिले में पट्टा-बरोटीवाला मार्ग पर सवारियों से भरी HRTC बस खाई में गिरी, 32 लोग घायल | फ़ोटो: TVL News

सोलन: हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के पट्टा-बरोटीवाला सड़क पर हिमाचल पथ परिवहन निगम(एचआरटीसी) की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। बस जोहड़जी साहिब से नालागढ़ जा रही थी। अचानक अनियंत्रित होकर बस खाई में जा गिरी| हादसे में 32 लोग घायल हुए हैं। इनमें से कई लोग की हालात गंभीर बताई जा रही है।



एक घायल को पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया है। एसडीएम नालागढ़ महेंद्र पाल गुज्जर ने बताया कि प्रशासन की टीम ने मौके का निरीक्षण किया। सभी घायलों को निकाल दिया है। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद नालागढ़ अस्पताल भेजा गया है।


हिमाचल प्रदेश के सोलन ज़िले के नालागढ़ के बरोटीवाला में एक बस के चट्टान से गिरने से 32 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों का इलाज़ स्थानीय अस्पताल में किया जा रहा है|  राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने यह जानकारी दी है|



कार खाई में गिरने से एक की मौत, एक घायल
उधर, सिरमौर) जिले के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के लानाबाका के समीप एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल है। कार में कुल तीन लोग सवार थे। 



मृतक की पहचान रणधीर सिंह निवासी निचली आंजी, डाकघर बागथन, तहसील पच्छाद के तौर पर की गई है। इसके अलावा कार चालक सुनील निवासी मतलाना की टांग टूट गई है, जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। जबकि, तीसरे व्यक्ति केश्वा नंद निवासी तकाहां को मामूली चोटें आई हैं। 



दुर्घटना के बाद घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सराहां अस्पताल पहुंचाया गया। जहां एक घायल ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमाटम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। डीएसपी राजगढ़ भीष्म ठाकुर ने सड़क हादसे की पुष्टि की है।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 अगस्त 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।