मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

सोनीपत: शादी से किया इंकार तो महिला ने युवक पर पर फेंका तेजाब, बोलीं - तू मेरा नहीं हुआ तो किसी का नहीं होने दूंगी

सोनीपत: हरियाणा के सोनीपत के मयूर विहार में शादी से इनकार करने पर एक महिला ने युवक पर तेज़ाब फेंक दिया। जिससे युवक गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनों द्वारा युवक को गंभीर अवस्था में एक निजी में दाखिल करा…

सोनीपत: शादी से किया इंकार तो महिला ने युवक पर पर फेंका तेजाब, बोलीं - तू मेरा नहीं हुआ तो किसी का नहीं होने दूंगी
सोनीपत: शादी से किया इंकार तो महिला ने युवक पर पर फेंका तेजाब, बोलीं - तू मेरा नहीं हुआ तो किसी का नहीं होने दूंगी | फ़ोटो: TVL News

सोनीपत: हरियाणा के सोनीपत के मयूर विहार में शादी से इनकार करने पर एक महिला ने युवक पर तेज़ाब फेंक दिया। जिससे युवक गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनों द्वारा युवक को गंभीर अवस्था में एक निजी में दाखिल कराया गया है।  डॉक्टरों ने उसे आईसीयू में रखा है और हालत गंभीर बताई जा रही है। शहर थाना पुलिस ने पीड़ित युवक की बुआ के बयान पर केस दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी लड़की की गिरफ्तारी नहीं हुई है।



यह घटना सोनीपत के मयूर विहार मयूर विहार की 26 अक्टूबर 2022 की है| अंजली नाम की महिला युवक श्याम से शादी करना चाहती थी, लेकिन युवक व उसके परिजनों ने शादी से मना कर दिया था। जिससे गुस्साई महिला  पांच लीटर की तेजाब से भरी केन युवक पर फेंक दिया। जिससे युवक का हाथ-पैर, मुंह, गर्दन व कमर झुलस गया। इस दौरान अंजली चीख चीख कर कह रही थी कि तू मेरा नहीं होगा तो जिंदगी में किसी का नहीं होने दूंगी।



दरअसल,सदर थाना गोहाना के बिधल गांव की रहने वाली अंजली की पहले शादी हो चुकी थी और वह पति से अलग रह रही थी।  ऐसे में युवक व उसके परिजनों ने अंजली के साथ शादी करने से इनकार कर दिया था।



मयूर विहार की रहने वाली अनीता (श्याम की बुआ) ने बताया कि,'' बहादुरगढ़ निवासी उसके भाई-भाभी की काफी साल पहले मौत हो गई थी। ऐसे में अपने भतीजे श्याम सिंह (25) को उसने बचपन से अपने पास रखकर उसका पालन-पोषण किया है। वह अब एक कंपनी में काम करता है।  बुआ ने बताया कि,'महिला (अंजली) दिवाली से पहले अपनी मां को लेकर घर आई थी। उसने अंजली का रिश्ता लेने से इनकार कर दिया। क्योंकि वह शादी-शुदा थी| उसके बाद भी युवती उसके भतीजे के पास कॉल करने लगी थी।  26 अक्टूबर की शाम को घर के पास ही महिला ने श्याम पर तेज़ाब फेंक दिया। जिससे उसका भतीजा झुलस गया। 






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 30 अक्टूबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।