मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

Gujarat Bridge Collapse: मोरबी के माच्छू नदी पर बना केबल ब्रिज 'टूटा', अब तक 91 लोगों की मौत; पांच दिन पहले ही जनता के लिए खोला गया था पुल

मोरबी: गुजरात के मोरबी जिले के माच्छू नदी में आज एक केबल ब्रिज गिर गया। जानमाल के नुकसान के अलावा कई लोगों के घायल होने की भी आशंका है। रविवार शाम को माच्छू नदी में एक केबल पुल गिरने से कम से कम 91-1…

Gujarat Bridge Collapse: मोरबी के माच्छू नदी पर बना केबल ब्रिज 'टूटा', अब तक 91 लोगों की मौत; पांच दिन पहले ही जनता के लिए खोला गया था पुल
Gujarat Bridge Collapse: मोरबी के माच्छू नदी पर बना केबल ब्रिज 'टूटा', अब तक 91 लोगों की मौत; पांच दिन पहले ही जनता के लिए खोला गया था पुल | फ़ोटो: TVL News

मोरबी:  गुजरात के मोरबी जिले के माच्छू नदी में आज एक केबल ब्रिज गिर गया। जानमाल के नुकसान के अलावा कई लोगों के घायल होने की भी आशंका है।  रविवार शाम को माच्छू नदी में एक केबल पुल गिरने से कम से कम 91-100 लोगों की मौत हो गई| मरने वालों में 50 से ज्यादा बच्चे और महिलाएं हैं। करीब 100 लोग घायल हुए हैं। 100 लोगों की तलाश अभी भी जारी है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल मोरबी सिविल अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की।



इस घटना में 100 से अधिक लोगों के घायल होने की आशंका है| बताया जाता है कि जब पुल गिरा उस समय उस पर करीब 500 लोग सवार थे| मौके पर बचाव कार्य जोरों से चल रहा है| गुजरात के पुलिस महानिदेशक आशीष भाटिया ने कहा, "वर्तमान में बचाव अभियान जारी है और कई लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।



प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, केबल ब्रिज को पांच दिन पहले नवीनीकरण के बाद फिर से शुरू किया गया था। गुजरात सरकार ने इस दुर्घटना की जिम्मेदारी ली है| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल दोनों ने मृतकों के परिवार के लिए अनुग्रह राशि और घायलों के लिए सहायता की घोषणा की है।



 रक्षा अधिकारी ने बताया,'' गुजरात के जामनगर में भारतीय नौसेना स्टेशन वलसुरा ने बचाव अभियान के लिए 40 से अधिक कर्मियों की एक टीम भेजी है, जिसमें समुद्री कमांडो और नाविक शामिल हैं जो अच्छे तैराक हैं|



डीजी एनडीआरएफ अतुल करवाली ने कहा,''गुजरात के मोरबी शहर में एक दुर्घटना के बाद बचाव अभियान में सहायता के लिए NDRF की 3 टीमों (2 गांधीनगर से और 1 बड़ौदा से) को पहले ही भेजा जा चुका है|



राष्ट्रपति, PM मोदी अमित शाह और राहुल गांधी ने घटना पर दुख जताया 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गुजरात CM भूपेंद्र पटेल और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मोरबी में केबल ब्रिज गिरने की घटना पर दुख जताया है| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे के संबंध में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और अन्य अधिकारियों से बात की। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के एक बयान में कहा गया है कि मोदी ने बचाव कार्यों के लिए टीमों को तत्काल जुटाने और प्रभावित लोगों को हर संभव मदद देने को कहा है|



रविवार शाम करीब 6.30 बजे केबल सस्पेंशन ब्रिज टूटने से करीब 400 लोग मच्छु नदी में गिर गए। हादसे में 91 लोगों की मौत हो गई| इस घटना में 100 से अधिक लोगों के घायल होने की आशंका है|  जिला प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर (02822243300) जारी किया है। इसके अलावा घायलों के इलाज के लिए मोरबी और राजकोट हॉस्पिटल में इमरजेंसी वार्ड बनाया गया है।



बता दें कि, मोरबी केबल ब्रिज कई साल पहले बना एक ऐतिहासिक पुल था| यह पुल पिछले 6 महीने से बंद था। हाल ही में करीब 2 करोड़ रुपए की लागत से इसके मरम्मत का काम पूरा किया गया था। दिवाली के एक दिन बाद यानी 25 अक्टूबर को इसे आम लोगों के लिए खोला गया था। 



इलाज के लिए राजकोट सिविल अस्पताल में एक आइसोलेशन वार्ड बनाया गया

गुजरात CMO ने कहा,''भारतीय नौसेना के 50 कर्मियों के साथ NDRF के 3 दस्तें, भारतीय वायुसेना के 30 जवानों के साथ बचाव और राहत अभियान के लिए सेना के 2 कॉलम और फायर ब्रिगेड की 7 टीमें राजकोट, जामनगर, दीव और सुरेंद्रनगर से उन्नत उपकरणों के साथ मोरबी के लिए रवाना हुई| SDRF की 3 और राज्य रिजर्व पुलिस के 2 दस्तें भी बचाव और राहत कार्यों के लिए मोरबी पहुंच रही हैं। इलाज के लिए राजकोट सिविल अस्पताल में एक आइसोलेशन वार्ड भी बनाया गया है|



बचाव कार्य जारी: पंचायत मंत्री

मोरबी में केबल ब्रिज गिरने की घटना पर बोलते हुए घटनास्थल पर मौजूद गुजरात के पंचायत मंत्री बृजेश मेरजा ने कहा,''घटना में 60 लोगों की मृत्यु हुई है। बचाव कार्य जारी है। मुख्यमंत्री जल्द यहां पहुंच रहे हैं| वहीँ, भाजपा सांसद मोहन कुंडरिया ने कहा,''हम घटना को गंभीरता से ले रहे हैं। बचाव कार्य जारी है।



जांच बहुत गंभीरता से की जाएगी: गुजरात के गृह मंत्री

गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने कहा,'''मुख्यमंत्री स्थिति पर नजर रखे हुए हैं, सभी सरकारी एजेंसी इस पर काम कर रही हैं। यहां NDRF,  नेवी, एयरफोर्स मौजूद रहेंगे। जांच बहुत गंभीरता से की जाएगी और सभी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। घटना में 68 लोगों की मौत हुई है|



मोरबी में हुए हादसे से अत्यंत दुखी हूँ: शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा,''मोरबी में हुए हादसे से अत्यंत दुखी हूँ। गुजरात के गृह राज्य मंत्री व अन्य अधिकारियों से बात की। स्थानीय प्रशासन पूरी तत्परता से राहत कार्य में लगा है, NDRF भी शीघ्र घटनास्थल पर पहुँच रही है। घायलों के तुरंत उपचार के निर्देश दिए हैं|



PM मोदी ने CM पटेल से जानकारी ली

PMO ने ट्वीट किया,'' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात CM और अन्य अधिकारियों से मोरबी में हुई दुर्घटना के संबंध में बात की। उन्होंने बचाव अभियान के लिए टीमों को तत्काल जुटाने, स्थिति की बारीकी से और लगातार निगरानी करने और प्रभावित लोगों को हर संभव मदद देने को कहा है|



PMO ने मृतकों के आश्रितों को दो लाख और घायलों को 50 हजार रुपए की सहायता देने का ऐलान किया है। PMO ने लिखा,'' पीएम मोदी ने मोरबी में हादसे में जान गंवाने वालों में से प्रत्येक के परिजनों के लिए पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे



राहत और बचाव कार्य जारी

गुजरात CM भूपेंद्र पटेल ने कहा,''मोरबी में केबल ब्रिज गिरने की घटना दुखद है। राहत और बचाव कार्य जारी है। घायलों के तत्काल उपचार की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। मैं इस संबंध में ज़िला प्रशासन के लगातार संपर्क में हूं|



CM भूपेंद्र पटेल ने कहा,'मोरबी केबल पुल गिरने की घटना में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। मृतक के परिवार को 4 लाख रुपए और घायलों को 50,000 रुपए की सहायता राशि दी जाएगी...मैं आज अपने सभी आगामी कार्यक्रमों को रद्द करके मोरबी के लिए रवाना हो रहा हूं|


मोरबी में हुए पुल हादसे की खबर बेहद दुःखद : राहुल गांधी

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा,'' गुजरात के मोरबी में हुए पुल हादसे की खबर बेहद दुःखद है। ऐसे मुश्किल समय में मैं सभी शोकाकुल परिवारों को अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की हर संभव सहायता करें और लापता लोगों की तलाश में मदद करें।



ये बेहद दुखद घटना: गुजरात के गृह मंत्री

गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने कहा,''ये बेहद दुखद घटना है। आज शाम को मोरबी में करीब 6:30 बजे हैंगिंग ब्रिज टूटा। उस समय 150 लोग वहां मौजूद थे। इस घटना में मात्र 15 मिनट में शहर का पूरा तंत्र घटना स्थल पर पहुंच गया। बचाव कार्य में अभी तक लगभग 70 लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है| अब तक इस घटना में 7 लोगों की मृत्यु हुई है, ऐसी सूचना हमें मिली है। जिन लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है उनमें से अधिकतर लोग बच गए हैं और उनका इलाज जारी है|



प्रियंका गांधी गांधी ने घटना पर दुख जताया

प्रियंका गांधी गांधी ने ट्वीट किया, 'गुजरात में पुल टूटने से 400 लोगों के नदी में गिरने का समाचार बेहद दुखद है।  ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दें। शोक-संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं। सभी घायलों के सकुशल और सुरक्षित होने की कामना करती हूं।



कांग्रेस पूर्व सांसद राज बब्बर ने ट्वीट किया ,''Morbi (Gujarat) के दृश्यों ने झकझोर दिया। सियासी टिप्पणी नहीं और फिज़ूल के तंज़ भी नहीं चाहिये। जवाबदेही तय हो। राज बब्बर ने कहा,''जिन्होंने अपनों को खोया उन परिवारों की सोचिये। NDRF है तो, लेकिन फ़ौरी राहत के लिए और बेहतर सजो-सामान के बिना बेकार। घायलों के लिए प्रार्थना। मृतकों को श्रद्धांजलि।



कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा स्थगित

गुजरात कांग्रेस ने ट्वीट किया,''''आवश्यक सूचना 

अत्यंत दुखद मोरबी दुर्घटना के कारण 31.10.22 को शुरू होने वाली कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा सभी जोन में स्थगित कर दी गई  है। अब यह यात्रा 31 अक्टूबर के बजाय 1 नवंबर से शुरू की जाएगी।



मोरबी ब्रिज दुर्घटना की खबर बेहद दुःखद

अमित चावड़ा ने ट्वीट किया,'''मोरबी ब्रिज दुर्घटना की खबर बेहद दुःखद है, मोरबी, आसपास के गाँवो के युवाओं के साथ मिलकर गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यकर्ता पुरी ताकत से बचाव कार्य में जुटे है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे, शोक संतृप्त परिवार को वियोग सहन करने की शक्ति दे।



कांग्रेस नेता अर्जुन मोढवाडिया ने कहा,''मोरबी ब्रिज दुर्घटना की खबर मिलते ही घटनास्थल पर पहुँच कर बचाव कार्य का जायजा लिया। मोरबी, आसपास के गाँवो के युवाओं के साथ मिलकर INC Gujarat कार्यकर्ता पुरी ताकत से बचाव कार्य में जुटे है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे, शोक संतृप्त परिवार को वियोग सहन करने की शक्ति दे।



गुजरात के एआईसीसी प्रभारी डॉ रघु शर्मा ने कहा,''गुजरात के मोरबी में हुए पुल हादसे की बेहद दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। ऐसे कठिन समय में मैं समस्त शोकाकुल परिवारों को अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। प्रभु दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान दे एवं सभी को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से अपील करता हूं कि दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की हर संभव मदद करें तथा लापता लोगों की तलाश में सहयोग करें।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 30 अक्टूबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।