नई दिल्ली: रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) के चीफ बृजभूषण शरण सिंह को क्लीन चिट देने वाले भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के सहायक सचिव विनोद तोमर को निलंबित कर दिया गया हैं| पहलवानों के ( 'यौन शोषण और तानाशाही रवैये'' जैसे कई गंभीर) आरोपों को भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के सहायक सचिव विनोद तोमर ने आरोपों को निराधार बताया था| जिसके बाद आज देर शाम खेल मंत्रालय ने भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के सहायक सचिव विनोद तोमर को निलंबित किया।
पहलवानों के आरोपों पर सहायक सचिव विनोद तोमर ने गोंडा में शनिवार को कहा था,''आरोप निराधार हैं, ऐसा कुछ नहीं है। 3-4 दिन हो गए हैं और उन्होंने अभी तक कोई सबूत पेश नहीं किया है। मैं पिछले 12 सालों से उनके साथ जुड़ा हुआ हूं और मैंने ऐसा कुछ नहीं देखा| तोमर ने कहा, “उन्होंने (बृजभूषण शरण सिंह) इस्तीफा नहीं दिया है लेकिन जब तक जांच होगी उन्होंने अपने आपको खुद फेडरेशन की दिन-प्रतिदिन की गतिविधियों से अलग कर लिया है ताकि जांच में कोई बाधा ना आए|
खेल मंत्रालय ने शनिवार को भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के सहायक सचिव विनोद तोमर को बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न और भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद निलंबित कर दिया। मंत्रालय ने यूपी के गोंडा में शुरू होने वाली ओपन चैंपियनशिप को भी रद्द कर दिया।
केंद्र सरकार ने WFI की सभी गतिविधियों को तब तक के लिए स्थगित करने का निर्णय लिया है जब तक कि ओवरसाइट कमेटी औपचारिक रूप से नियुक्त नहीं होती। इसमें चल रही रैंकिंग प्रतियोगिता का निलंबन और चल रही गतिविधियों के लिए प्रतिभागियों से लिए गए प्रवेश शुल्क की वापसी शामिल है।
यह घोषणा 20 जनवरी को सरकार द्वारा एक निरीक्षण समिति नियुक्त करने के निर्णय के बाद की गई है जो WFI की दिन-प्रतिदिन की गतिविधियों को संभालेगी। साथ ही WFI के सहायक सचिव विनोद तोमर को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
... बृजभूषण उत्तर प्रदेश कुश्ती प्रतियोगिता में मंच पर बैठे दिखाई दिए
दरअसल,भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष बृज भूषण सिंह, जिन्हें उनके खिलाफ यौन उत्पीड़न, भ्रष्टाचार और डराने-धमकाने के आरोपों की जांच समिति द्वारा अपनी रिपोर्ट सौंपने तक पद छोड़ने के लिए कहा गया है, आज शनिवार को उत्तर प्रदेश के गोंडा में एक कुश्ती प्रतियोगिता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थे। .
उत्तर प्रदेश के कैसरगंज के लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद सिंह ने गोंडा के नंदिनी नगर स्टेडियम में शुरू हुए ओपन सीनियर नेशनल सीनियर रैंकिंग टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। मंच पर जाने से पहले अधिकारियों ने उनका स्वागत किया और माल्यार्पण किया।
यह भी पढ़ें: पहलवानों का धरना समाप्त, जांच पूरी होने तक पद से हटेंगे WFI अध्यक्ष बृजभूषण सिंह
आपको बता दें कि रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) के चीफ बृजभूषण शरण सिंह और पहलवानों के बीच जारी विवाद में शुक्रवार रात को केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने अपने सरकारी आवास पर दूसरी बार पहलवानों के साथ मीटिंग की| ये बैठक खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और पहलवानों के बीच 7 घंटे तक चली|
यह भी पढ़ें: WFI प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच के लिए 7 सदस्यीय कमेटी का गठन
इस मीटिंग में पूरे मामले की जांच के लिए एक कमिटी बनाने का फैसला लिया गया है| ये कमिटी 4 हफ्ते में जांच करके रिपोर्ट देगी| जब तक कमिटी की जांच पूरी नहीं होती, तब तक बृजभूषण सिंह कुश्ती संघ के अध्यक्ष के तौर पर दैनिक कार्यों से खुद को अलग रखेंगे|
अनुराग ठाकुर के आश्वासन के बाद पहलवानों की तरफ से बजरंग पुनिया ने जंतर-मंतर पर धरना खत्म करने का ऐलान किया| केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार देर रात घोषणा की कि बृजभूषण शरण सिंह को पद छोड़ने के लिए कहा गया है और एक कमेटी द्वारा पूरे मामले की जांच की जाएगी।
केंद्रीय खेल मंत्री ने कहा,सभी खिलाड़ियों ने भारतीय कुश्ती संघ पर गंभीर आरोप लगाए और क्या सुधार ये चाहते हैं, ये बात भी सामने आई...एक ओवरसाइट कमेटी का गठन किया जाएगा। अगले 4 हफ्तों में ये अपनी जांच को पूरा करेंगे| जांच पूरी होने तक एक कमेटी दैनिक कार्यकलाप को देखेगी। तब तक भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह अपने आप को दैनिक कार्यकलाप से अलग रखेंगे और जांच में सहयोग करेंगे|
यह भी पढ़ें: WFI प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच के लिए 7 सदस्यीय कमेटी का गठन