मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

FIFA World Cup: मेसी का फीफा विश्व कप का सपना पूरा, फाइनल में अर्जेंटीना ने फ्रांस को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराया, तीसरी बार 'बना 'वर्ल्ड चैंपियन

कतर: दोहा के लुसैल स्टेडियम में खेले गए फुटबॉल विश्व कप 2022 के रोमांचक फाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना ने फीफा विश्व कप जीतने के लिए पेनल्टी पर डिफेंडिंग चैंपियन फ्रांस को 4-2 (अतिरिक्त समय में 3-3) से…

FIFA World Cup: मेसी का फीफा विश्व कप का सपना पूरा, फाइनल में अर्जेंटीना ने फ्रांस को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराया, तीसरी बार 'बना 'वर्ल्ड चैंपियन
FIFA World Cup: मेसी का फीफा विश्व कप का सपना पूरा, फाइनल में अर्जेंटीना ने फ्रांस को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराया, तीसरी बार 'बना 'वर्ल्ड चैंपियन | फ़ोटो: TVL News

कतर: दोहा के लुसैल स्टेडियम में खेले गए फुटबॉल विश्व कप 2022 के रोमांचक फाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना ने फीफा विश्व कप जीतने के लिए पेनल्टी पर डिफेंडिंग चैंपियन फ्रांस को 4-2 (अतिरिक्त समय में 3-3) से हराया। कतर में फीफा वर्ल्ड कप फाइनल में अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच अतिरिक्त समय खत्म होने पर स्कोर 3-3 रहा|  मैच पेनल्टी शूटआउट में पहुंचा। अर्जेंटीना ने पेनल्टी पर डिफेंडिंग चैंपियन फ्रांस को 4-2 से हराया।



अर्जेंटीना 36 साल बाद विश्व कप जीता| उसने 1978 और 1986 के बाद अब तीसरी बार खिताब को अपने नाम कर लिया है। निर्धारित 90 मिनट तक मुकाबला 2-2 की बराबरी पर रहने के बाद एक्स्ट्रा टाइम में मैच पहुंच गया। वहां लियोनल मेसी ने एक गोल कर अर्जेंटीना को 3-2 से आगे कर दिया, लेकिन किलियन एम्बाप्पे ने 117वें मिनट में गोल कर मैच को 3-3 की बराबरी पर ला दिया। इसके बाद पेनल्टी शूटआउट में अर्जेंटीना ने मैच को अपने नाम कर लिया। इसी के साथ ही अर्जेंटीना के दिग्गज खिलाड़ी और कप्तान लियोनल मेसी का फीफा विश्व कप का सपना पूरा हो गया है, क्योंकि वे 2022 के बाद संन्यास की घोषणा कर सकते हैं|



दुनिया के महानतम फुटबॉल खिलाड़ियों में एक लियोनल मेसी और युवा स्टार किलियन एम्बाप्पे ने अपने नाम के अनुरूप प्रदर्शन किया। मेसी ने दो तो एम्बाप्पे ने तीन गोल दागे। लियोनल मेसी ने मैच में पहला गोल 23वें मिनट में पेनल्टी पर किया। वह एक विश्व कप के सभी नॉकआउट मैचों में गोल करने वाले दुनिया के पहले फुटबॉलर बन गए। 



उनके बाद एंजेल डी मारिया 36वें मिनट में गोल कर अर्जेंटीना को 2-0 से आगे कर दिया। हाफटाइम तक अर्जेंटीना की टीम 2-0 से आगे थी। हाफटाइम के बाद दोनों टीमों ने लगातार हमले किए, लेकिन गोल नहीं निकल पा रहे थे। 80 मिनट तक तो ऐसा लगा कि अर्जेंटीना अब मैच को आसानी से जीत लेगा, लेकिन किलियन एम्बाप्पे ने दो मिनट में दो गोल कर मैच को पलट दिया। उन्होंने 80वें और 81वें मिनट में गोल कर दिया।



निर्धारित 90 मिनट तक स्कोर 2-2 की बराबरी पर रहने के बाद मुकाबला एक्स्ट्रा टाइम में पहुंच गया। वहां दोनों टीमों को 15-15 मिनट के दो हाफ मिले। लियोनल मेसी ने 108वें मिनट में गोल कर मैच में अर्जेंटीना को 3-2 से आगे कर दिया। एक बार फिर लगा कि अर्जेंटीना जीत के करीब पहुंच गया है, लेकिन उसके राह में किलियन एम्बाप्पे फिर से खड़े हो गए। उन्होंने 117वें मिनट में गोल कर मैच को 3-3 की बराबरी पर ला दिया। इसके बाद मैच पेनल्टी शूटआउट में पहुंच गया। वहां अर्जेंटीना ने मुकाबले को 4-2 से अपने नाम कर लिया।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 दिसंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।