मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना के जनवरी से जून के बीच विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने का प्रस्ताव मंजूर

नई दिल्ली: भारत के पुरुष टेनिस डबल्स खिलाड़ी रोहन बोपन्ना ने जनवरी से जून 2021 के बीच अपने कोच स्कॉट डेविड और फिजियो गौरांग शुक्ला के साथ 11 प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने का प्रस्ताव रखा था जिसे आज म…

टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना के जनवरी से जून के बीच विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने का प्रस्ताव मंजूर
टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना के जनवरी से जून के बीच विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने का प्रस्ताव मंजूर | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: भारत के पुरुष टेनिस डबल्स खिलाड़ी रोहन बोपन्ना ने जनवरी से जून 2021 के बीच अपने कोच स्कॉट डेविड और फिजियो गौरांग शुक्ला के साथ 11 प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने का प्रस्ताव रखा था जिसे आज मिशन ओलंपिक खेल की हुई बैठक में मंजूरी दे दी गई। रोहन बोपन्ना की पुरुष डबल्स में विश्व रैंकिंग 39 है और वह 2016 के रियो ओलंपिक में सेमी फाइनल खेल चुके हैं। आगामी प्रतियोगिताओं में रोहन बोपन्ना के भाग लेने के लिए लगभग 27.61 लाख रुपए जारी किए गए हैं। रोहन बोपन्ना वर्तमान ओलंपिक अवधि के दौरान टीओपीएस से पहले ही 1.24 करोड़ रुपए प्राप्त कर चुके हैं।



समिति ने पुरुष डबल्स के टेनिस खिलाड़ी दिविज शरण के जनवरी से जून के बीच 14 टूर्नामेंट में खेलने के प्रस्ताव को भी मंज़ूर कर लिया है। समिति ने शरण के प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए लगभग 30 लाख रुपये जारी करने की अनुमति दी है, जिसमें हवाई यात्रा का खर्च भी सम्मिलित है। इससे पहले शरण को वर्तमान ओलंपिक अवधि के दौरान टीओपीएस से 80.59 लाख रुपये प्राप्त हो चुके हैं।




एशियन चैंपियन विनेश फोगाट जुलाई में ओलंपिक खेलों से पहले विदेशों में प्रशिक्षण लेना जारी रखेंगी। प्रशिक्षण संबंधी उनका यह प्रस्ताव भारतीय कुश्ती महासंघ के माध्यम से टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम (टीओपीएस) ने स्वीकार किया था, जिसके अंतर्गत हंगरी और पोलैंड में उनके प्रशिक्षण की अनुमति दी गई थी।




फोगाट ने सितंबर 2019 में विश्व चैंपियनशिप में 53 किलोग्राम भार वर्ग में अपना ओलंपिक कोटा सुरक्षित कर लिया था। उन्हें 9 जून तक बुडापेस्ट में प्रशिक्षण दिया जाएगा उसके बाद वह पोलैंड ओपन में भाग लेने के लिए 9 से 13 जून के दौरान पोलैंड में रहेंगी। उसके उपरांत वह वापस बुडापेस्ट लौटेंगी जहां 2 जुलाई तक उनका प्रशिक्षण जारी रहेगा। इस दौरान उनके कोच वोल्लर अकोस, उनकी सहायिका प्रियंका और फिजियोथेरेपिस्ट पूर्णिमा रमन नगोंदिर उनके साथ रहेंगे। उनके प्रस्ताव के अनुसार उनके प्रशिक्षण और इन स्पर्धाओं में भाग लेने के लिए कुल 20.21 लाख रुपये खर्च होंगे। उन्हें अब तक टार्गेट ओलिम्पिक पोडियम स्कीम से 1.13 करोड़ रुपये प्राप्त हो चुके हैं।



एमओसी ने नाविक अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह के 1 जून से 5 हफ्तों के प्रशिक्षण प्रस्ताव को भी मंजूर कर लिया है। ओलिम्पिक खेलों के लिए उन्हें पुर्तगाल के पोसिनहों उच्च प्रदर्शन केंद्र पर प्रशिक्षित किया जाएगा। दोनों नाविकों ने इसी महीने टोक्यो में ओलिम्पिक के लिए क्वालिफ़ाई किया था। पोलैंड में उनके प्रशिक्षण पर 21 लाख रुपये का खर्च आएगा।



नाविक अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह डेव्लपमेंट ग्रुप से कोर ग्रुप में पहुँच गए थे जबकि पहलवान सीमा बिसला और सुमित मालिक को हाल ही में विश्व ओलिम्पिक क्वालिफायर में कोटा हासिल करने के बाद कोर ग्रुप में जगह मिल गई। टेनिस खिलाड़ी अंकिता रैना को भी हाल ही में महिला डबल्स में विश्व की शीर्ष 100 खिलाड़ियों में स्थान बनाने और बिली जीन किंग कप में सानिया मिर्ज़ा के साथ खेलने के बाद टीओपीएस कोर ग्रुप में प्रवेश किया मिल गया।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 24 मई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।