मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

Tokyo Olympics : नीरज चोपड़ा ने ओलिंपिक में रचा इतिहास, जैवलिन थ्रो में जीता गोल्ड मेडल

तोक्यो: जापान में हो रहे ओलंपिक खेलों (Tokyo Olympics) में शनिवार को भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra wins Gold) ने जेवलिन थ्रो (Javelin throw final) में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है| नी…

Tokyo Olympics : नीरज चोपड़ा ने ओलिंपिक में रचा इतिहास, जैवलिन थ्रो में जीता गोल्ड मेडल
Tokyo Olympics : नीरज चोपड़ा ने ओलिंपिक में रचा इतिहास, जैवलिन थ्रो में जीता गोल्ड मेडल | फ़ोटो: TVL News

तोक्यो: जापान में हो रहे ओलंपिक खेलों (Tokyo Olympics) में शनिवार को भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra wins Gold)  ने जेवलिन थ्रो (Javelin throw final) में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है| नीरज चोपड़ा ने जैवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीता।




इस कारनामे के साथ ही नीरज चोपड़ा ओलिंपिक की व्यक्तगित प्रतिस्पर्धा में सोना जीतने वाले इतिहास के सिर्फ दूसरे और एथलेटिक्स में यह कारनामा करने वाले पहले भारतीय एलीट बन गए गए हैं| नीज चोपड़ा से पहले सिर्फ शूटिंग में अभिनव बिंद्रा ने साल 2008 में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता था|




नीरज चोपड़ा के जैवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीतने पर पानीपत में नीरज चोपड़ा के घर पर जश्न का माहौल है।




नीरज चोपड़ा की अभूतपूर्व जीत! आपने जैवलिन थ्रो में गोल्ड जीतकर इतिहास रच दिया है। आपसे हमारे युवाओं को प्रेरणा मिलेगी। भारत उत्साहित है! हार्दिक बधाई!: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद



टोक्यो ओलंपिक में जैवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा द्वारा गोल्ड मेडल जीतने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी।



नीरज चोपड़ा के जैवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीतने पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि,''टोक्यो में हरियाणा के छोरे ने लठ गाड़ दिया और भाले वाला लठ गाड़ दिया। अपेक्षा के अनुरूप हमें गोल्ड मिला|



 मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि,'' जिस प्रकार से आज हमने प्रत्यक्ष मैच देखा, ये बहुत खुशी का पल है। ये बहुत बड़ी उपलब्धि है, देश के लिए उपलब्धि है, हरियाणा के लिए उपलब्धि है।उन्हें 6 करोड़ रुपये और क्लास-1 की नौकरी दी जाएगी| नौकरी में भी हमारी ऑफर रहेगी कि पंचकूला में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर एथलेटिक्स बनाएंगे और उसमें उसे(नीरज चोपड़ा) हेड बनाएंगे|



Chhattisgarh मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में  नीरज चोपड़ा को जेवलिन थ्रो में भारत का पहला स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई और शुभकामनाएं दी। आपकी इस उपलब्धि पर भारत को गर्व है।




आज बहुत प्रसन्नता है कि भारत के लिए नीरज चोपड़ा ने जैवलिन थ्रो में पहला गोल्ड जीता है। पूरे देश में खुशी है। इससे देश के नौजवानों को नई प्रेरणा मिलेगी। मैं इस मौके पर नीरज चोपड़ा को बहुत शुभकामनाएं और बधाई देता हूं: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला




जैवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीतने पर मैं नीरज चोपड़ा को 135 करोड़ भारतीयों की तरफ़ से बधाई देता हूं। वे आने वाले खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा के स्रोत है: केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर नीरज चोपड़ा द्वारा टोक्यो ओलंपिक में जैवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीतने पर






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 7 अगस्त 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।