मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

Tokyo Olympics: भारतीय पहलवान रवि दहिया फाइनल में रूस के पहलवान जवुर यूगेव से हारे, सिल्वर मेडल किया अपने नाम

तोक्यो: पुरुषों की 57 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कुश्ती में रवि कुमार दहिया फाइनल में रूस के पहलवान जवुर यूगेव से हारे। पुरुष फ्रीस्टाइल 57 किलोग्राम फाइनल में पहलवान रवि दहिया को रजत पदक मिला। वे ROC के ज…

Tokyo Olympics: भारतीय पहलवान रवि दहिया फाइनल में रूस के पहलवान जवुर यूगेव से हारे, सिल्वर मेडल किया अपने नाम
Tokyo Olympics: भारतीय पहलवान रवि दहिया फाइनल में रूस के पहलवान जवुर यूगेव से हारे, सिल्वर मेडल किया अपने नाम | फ़ोटो: TVL News

तोक्यो:  पुरुषों की 57 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कुश्ती में रवि कुमार दहिया फाइनल में रूस के पहलवान जवुर यूगेव से हारे।  पुरुष फ्रीस्टाइल 57 किलोग्राम फाइनल में पहलवान रवि दहिया को रजत पदक मिला। वे  ROC के ज़ावुर उगुएव से 4-7 से हार गए



रवि दहिया गोल्ड मेडल से चूक गए हैं लेकिन सिल्वर मेडल अपने नाम करने में सफल हो गए हैं| रवि ओलंपिक के इतिहास में मेडल जीतने वाले पांचवें रेसलर बन गए हैं. अभी तक भारतीय रेसलिंग में किसी ने गोल्ड मेडल नहीं जीता है| 




सिर्फ अभिनव बिंद्रा ऐसे भारतीय हैं जिनके नाम व्यक्तिगतस्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतने का रिकॉर्ड दर्ज है|


Tokyo Olympics में रजत पदक जीतने के लिए रवि कुमार दहिया को बधाई। भारत को उनकी उपलब्धियों पर बहुत गर्व है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी




रवि दहिया ने अपना फाइनल मैच बहुत बहादुरी से खेला है। इसकी मैं बहुत प्रशंसा करता हूं और उनको बधाई देता हूं। उनके लिए क्लास-1 की नौकरी सुनिश्चित की गई है। वे हरियाणा में जहां भी चाहें 50% की कंसेशन पर एक प्लाट दिया जाएगा: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर




उनको 4 करोड़ रुपये की राशि भी दी जाएगी। उनके गांव नहरी में आधुनिक सुविधाओं से लैस रेसलिंग का एक इंडोर स्टेडियम बनवाया जाएगा: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर



जीत हार तो खेल का हिस्सा है। उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। रवि दहिया को बहुत-बहुत बधाई। उनके प्रदर्शन से करोड़ो युवाओं को खेलों में आने, खेलों को करियर के रूप में लेने और भविष्य में भारत के लिए मेडल जीतने की प्रेरणा मिली है: केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर



दीपक पुनिया का मैच भी बहुत ज्यादा क्लोज था। खेल में हार और जीत तो होती है लेकिन बहुत शानदार खेले। बजरंग से भारत को बहुत उम्मीदें हैं। पूरा विश्वास है कि वे भी भारत के लिए मेडल जीतकर लाएंगे और देश की उम्मीदों और सपनों को साकार करेंगे: केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 5 अगस्त 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।