मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

मोदी सरकार का काम सच्चाई छुपाने, दबाने और जासूसी करने का है: राहुल गांधी का PM मोदी पर वार

नई दिल्ली: भारतीय युवा कांग्रेस ने तेल की बढ़ी कीमतों और पेगासस मामले के संदर्भ में प्रदर्शन किया। भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा किसान, बेरोजगारी, महंगाई और पेगासस जैसे ज्वलंत मुद्दों पर आयोजित ''Sansa…

मोदी सरकार का काम सच्चाई छुपाने, दबाने और जासूसी करने का है: राहुल गांधी का PM मोदी पर वार
मोदी सरकार का काम सच्चाई छुपाने, दबाने और जासूसी करने का है: राहुल गांधी का PM मोदी पर वार | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  भारतीय युवा कांग्रेस ने तेल की बढ़ी कीमतों और पेगासस मामले के संदर्भ में प्रदर्शन किया। भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा किसान, बेरोजगारी, महंगाई और पेगासस जैसे ज्वलंत मुद्दों पर आयोजित ''Sansad Gherao'' कार्यक्रम में  कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी शामिल थे।प्रदर्शन के दौरान भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी. ने कहा, ‘‘आपदा में अवसर ढूंढने वाली सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था को आपदा में डाल दिया है। एक तरफ अर्थव्यवस्था चरमरा रही है, दूसरी तरफ पेट्रोल डीजल की कीमतें आसमान छू रही है।’’उन्होंने यह भी कहा, ‘‘ भाजपा जब विपक्ष में थी तो पेट्रोल डीजल की 5 रुपये की वृद्धि पर सड़कों पर प्रदर्शन करती हुई दिखती थी पर आज जब चौतरफा महंगाई की मार है तो सब मौन हैं।’’



कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज फिर केंद्र सरकार पर निशाना साधा और यूथ कांग्रेस के कार्यों की तारीफ की| राहुल गांधी ने कहा कि मैं यूथ कांग्रेस का धन्यवाद करना चाहता हूं. किसी एक संगठन ने कोरोना में लोगों की मदद की वो युवा कांग्रेस ने की| सबसे बड़ा मुद्दा देश के सामने बेरोज़गारी का है| रोज़गार के बारे प्रधानमंत्री मोदी एक शब्द नहीं बोलते| लाखों करोड़ों लोगों से रोज़गार ले लिया| ये सरकार दो-तीन उद्योगपतियों के लिए काम करती है| लोकसभा में सांसद विरोध में खड़े हैं,  पर वो सच्चाई लोकसभा टीवी पर नहीं दिखाई जाएगी| सरकार का काम सच्चाई को छुपाने का है|




कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा,''आज देश के सामने बेरोज़गारी सबसे बड़ा मुद्दा है। प्रधानमंत्री सभी विषयों पर बोलते हैं लेकिन रोज़गार के बारे में वे एक शब्द नहीं बोलते हैं। उन्होंने कहा था कि हर साल 2 करोड़ रोज़गार दिया जाएगा, उल्टा लाखों करोड़ों युवाओं से उनका रोज़गार छीना गया| इनका लक्ष्य भारत के युवाओं की आवाज़ को दबाने का है। क्योंकि ये जानते है कि जिस दिन भारत के युवाओं ने सच्चाई बोलनी शुरू कर दी उसी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ख़त्म हो जाएगी|




कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा,''उन्होंने (PM Modi) वादा किया था कि हर साल 2 करोड़ युवाओं को रोजगार मिलेगा। भाइयों-बहनों क्या पिछले 7 सालों में 12 करोड़ युवाओं को रोजगार मिला?  उल्टा लाखों-करोड़ों युवाओं से उनका रोजगार छीना गया| राहुल गांधी ने कहा,''ये सरकार 'हम दो, हमारे दो' की सरकार है। ये सरकार सिर्फ 2-3 उद्योगपतियों के लिए काम करती है|




लोकसभा में विपक्ष ने प्ले कार्ड पकड़ रखे हैं। मगर लोकसभा टेलीविजन चैनल पर आपको ये सच्चाई दिखाई नहीं देगी। लोकसभा टेलीविजन चैनल पर सिर्फ भाजपा के सांसद-मंत्री बोलते दिखाई देंगे, मगर लोकसभा के अंदर की सच्चाई आपको नहीं दिखेगी| इसी प्रकार नरेंद्र मोदी का काम हिंदुस्तान की सच्चाई को छिपाने का, दबाने का है। उनका यही काम है, वह हिंदुस्तान के 2-3 उद्योगपतियों के लिए काम करते हैं :कांग्रेस नेता राहुल गांधी




कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा,''प्रेस के मित्रों से आप पूछिये- क्या मोदी सरकार हिंदुस्तान की सच्चाई इन्हें दिखाने देती है, क्या सरकार रोजगार की बात इनको करने देती है, किसानों की बात इनको करने देती है|




छोटी सी बच्ची का बलात्कार हुआ, उसकी हत्या हुई। क्या आपने मीडिया में कहीं देखा? इनका लक्ष्य हिंदुस्तान के युवा की आवाज को दबाने का है|...यह जानते हैं कि जिस दिन हिंदुस्तान के युवा ने अपने दिल की बात बोलनी शुरू कर दी, जिस दिन युवा ने सच्चाई बोलनी शुरू कर दी; उसी दिन नरेंद्र मोदी की सरकार खत्म हो जाएगी|




पेगासस मामले पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा,''आज आपका मोबाइल फोन आपकी आवाज है, इस मोबाइल फोन से आप जो कहना चाहते हो, वह कह सकते हो। नरेंद्र मोदी ने सिर्फ मेरे फोन के अंदर नहीं बल्कि पेगासस को आपके फोन के अंदर भी डाला है| इसका लक्ष्य क्या है, अगर आपने सच्चाई बोली तो नरेंद्र मोदी आपके फोन के अंदर है, पेगासस आपके फोन के अंदर है। हिंदुस्तान के युवा को समझना होगा कि जैसे आपकी आवाज दबाई जाती है, जैसे किसानों की आवाज दबाई जाती है; वैसे ही पेगासस आवाज दबाने का तरीका है|




हिंदुस्तान के युवा की आवाज को कोई नहीं दबा सकता है। यूथ कांग्रेस का काम हिंदुस्तान के युवा की आवाज को मजबूत करने का है| युवा कांग्रेस के दरवाजे खोलो, दीवारें तोड़ो। जो करोड़ों युवा आज नरेंद्र मोदी से दुखी हैं, पेगासस से दुखी हैं, हम दो हमारे दो की सरकार से दुखी हैं, जो रोजगार ढूंढ रहे हैं; उनकी आवाज आप जोरों से उठाओ|




राहुल गांधी ने कहा,''आज हिंदुस्तान के युवा को रोजगार क्यों नहीं मिल रहा है? इसका एक ही कारण है- हिंदुस्तान को रोजगार छोटे बिजनेस वाले, मिडिल साइज बिजनेस वाले, छोटे दुकानदार; ये लोग रोजगार दिलवाते हैं। बड़े-बड़े उद्योगपति हिंदुस्तान को रोजगार नहीं दिलवाते| नरेंद्र मोदी की सरकार असंगठित लोगों को, असंगठित व्यापार को खत्म करती जा रही है। नोटबंदी की, स्मॉल-मीडियम बिजनेस को खत्म करने के लिए जीएसटी लाये; इनका पैसा 'हम दो, हमारे दो' के हवाले करने के लिए|




इसका नतीजा यह हुआ कि आज यह देश नरेंद्र मोदी के कारण रोजगार पैदा नहीं कर पा रहा है। भाइयो-बहनों जब तक नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री हैं, जब तक 'हम दो हमारे दो' की सरकार है; तब तक हिंदुस्तान के युवाओं को रोजगार नहीं मिलेगा| आपको, यूथ कांग्रेस को और हिंदुस्तान के युवाओं को ये लड़ाई लड़नी है। ये लड़ाई हिंदुस्तान के युवाओं के भविष्य की लड़ाई है|




राहुल गांधी ने कहा,'हिंदुस्तान के युवाओं को, छात्रों को समझना होगा कि आपके भविष्य में रोजगार नहीं है। अगर हिंदुस्तान इस रास्ते पर चलता गया, तो आपको भविष्य में कभी रोजगार मिलने वाला नहीं है| आप अपने बच्चों की, अपने माता-पिता की मदद नहीं कर पाओगे। क्योंकि नरेंद्र मोदी जी ने एक पार्टनरशिप बनाई है,  यह पार्टनरशिप हिंदुस्तान के युवाओं, छात्रों, गरीब-मजदूर, दुकानदार और छोटे-मध्यम बिजनेस वालों के साथ नहीं है; यह पार्टनरशिप 2-3 उद्योगपतियों के साथ है...  यह पार्टनरशिप हिंदुस्तान की आत्मा पर, हिंदुस्तान के युवाओं के भविष्य पर आक्रमण कर रही है। इसीलिये नरेंद्र मोदी आज रोजगार की बात नहीं कर सकते हैं, क्योंकि उनकी पार्टनरशिप 2-3 उद्योगपतियों के साथ है




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 5 अगस्त 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।