मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

Tokyo Paralympics: पैरालंपिक में सुमित अंतिल ने रचा इतिहास, जैवलिन थ्रो में विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड मेडल

टोक्यो: टोक्यो पैरालिंपिक (Tokyo Paralympics) खेलों में सोमवार को जैवलिन थ्रो के खिलाड़ी सुमित अंतिल ने देश को दूसरा गोल्ड मेडल दिलाया| पुरुषों की जैवलिन थ्रो में सुमित अंतिल ने 68.55 मीटर के विश्व र…

Tokyo Paralympics: पैरालंपिक में सुमित अंतिल ने रचा इतिहास, जैवलिन थ्रो में विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड मेडल
Tokyo Paralympics: पैरालंपिक में सुमित अंतिल ने रचा इतिहास, जैवलिन थ्रो में विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड मेडल | फ़ोटो: TVL News

टोक्यो: टोक्यो पैरालिंपिक (Tokyo Paralympics) खेलों में सोमवार को जैवलिन थ्रो के खिलाड़ी सुमित अंतिल ने देश को दूसरा गोल्ड मेडल दिलाया| पुरुषों की जैवलिन थ्रो में सुमित अंतिल ने 68.55 मीटर के विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता| सुमित ने जैवलिन थ्रो की F64 कैटेरी में  वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया|इसी इवेंट में हिस्सा ले रहे भारत के दूसरे एथलीट संदीप चौधरी चौथे स्थान पर रहे|



 यह भारत का टोक्यो पैरालिंपिक खेलों में दूसरा गोल्ड है| इससे पहले सोमवार को ही अवनि लेखरा ने शूटिंग में देश को टोक्यो में पहला गोल्ड मेडल दिलाया था|



भाला फेंक स्पर्धा में सुमित अंतिल ने एफ64 फाइनल इवेंट में पहले ही प्रयास में 66.95 मीटर का भाला फेंककर एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया था| वहीं, दूसरे प्रयास में सुमित ने 68.08 मीटर का भाला फेंका, इसके अलावा तीसरे प्रयास में उन्होंने 68.55 मीटर दूर भाला फेंककर अपने लिए गोल्ड मेडल पक्का कर लिया|



वहीं जैवलिन थ्रो के भारतीय खिलाड़ी संदीप चौधरी 62.20 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ चौथे स्थान पर रहे| ऑस्ट्रेलिया के मिशल ब्यूरियन ने 66.29 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ रजत पदक जीता, जबकि श्रीलंका के दुलन कोडिथुवाक्कू ने कांस्य पदक जीतने में सफलता पाई|




राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने टोक्यो पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीतने पर सुमित अंतिल को बधाई दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि, ''पैरालंपिक में सुमित अंतिल के रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन पर देश को गर्व है। सुमित को स्वर्ण पदक जीतने के लिए बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं।''



प्रियंका गांधी ने कहा,'' जैवलिन थ्रोअर श्री सुमित अंतिल जी को स्वर्ण पदक जीतने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।  आपके ऐतिहासिक प्रदर्शन पर पूरे देश को गर्व है। आपकी मेहनत व लगन को नमन।  जय हिंद। 







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 30 अगस्त 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।