श्रीनगर:जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला कर दिया है| पुलवामा के काकापोरा में आतंकियों के ग्रेनेड हमले में 12 नागरिक घायल हो गए हैं|
पुलवामा के काकापोरा में आतंकियों ने बुधवार को सीआरपीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम पर ग्रेनेड फेंका| हालांकि, यह खबर अच्छी रही कि आतंकियों का निशाना चूक गया और ग्रेनेड सड़क पर ब्लास्ट हो गया|
इस हमले में 12 नागरिक घायल हो गए, हालांकि सीआरपीएफ और पुलिस के जानमाल को कोई नुकसान नहीं हुआ| घायल नागरिकों का अस्पताल में इलाज जारी है|
एक अधिकारी ने बताया यह घटना पुलवामा के काकपोरा इलाके में हुई| उन्होंने कहा कि ग्रेनेड का निशाना चूक गया और ग्रेनेड सड़क पर फट गया| अधिकारी ने बताया कि विस्फोट में 12 नागरिक छर्रे लगने से घायल हो गए|उन्होंने बताया कि घायलों को एक नजदीकी अस्पताल ले जाया गया|
वहीं पाकिस्तान ने शाम 6:10 बजे पुंछ जिले के शाहपुर और करणी सेक्टर में युद्धविराम का उल्लंघन भी किया|