मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

जम्मू-कश्मीर: रणबीरगढ़ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, मारे गए 2 आतंकी

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है। वहीं गोली लगने से एक जवान घायल हो गया है। जिसे उपचार के लिए सैन…

जम्मू-कश्मीर: रणबीरगढ़ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, मारे गए 2 आतंकी
जम्मू-कश्मीर: रणबीरगढ़ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, मारे गए 2 आतंकी | फ़ोटो: TVL News

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है। वहीं गोली लगने से एक जवान घायल हो गया है। जिसे उपचार के लिए सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल मुठभेड़ जारी है।




सुरक्षा एजेंसियों को श्रीनगर में पारिंपोरा के रणबीरगढ़ में आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद श्रीनगर पुलिस, सेना की 29 राष्ट्रीय राइफल्स और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया।




इस दौरान खुद को घिरा देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों का सफाया कर दिया है। मारे गए आतंकियों में से एक आतंकी लश्कर का बताया जा रहा है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।



 

एक सैन्य अधिकारी ने बताया कि पारिंपोरा के रणबीरगढ़ में चल रही मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए हैं। मारे गए आतंकियों के पास से एक एके-47 और एक पिस्टल बरामद हुई है। फिलहाल ऑपरेशन जारी है।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 25 जुलाई 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।