जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल जीसी मुर्मू ने दिया इस्तीफा
श्रीनगर:जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir)के उपराज्यपाल जीसी मुर्मू (Lieutenant Governor GC Murmu) ने इस्तीफा दे दिया है| उन्होंने अपना इस्तीफा पत्र बुधवार को केंद्र सरकार को भेज दिया| मुर्मू गुजरात का…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल जीसी मुर्मू ने दिया इस्तीफा | फ़ोटो: TVL News
श्रीनगर:जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir)के उपराज्यपाल जीसी मुर्मू (Lieutenant Governor GC Murmu) ने इस्तीफा दे दिया है| उन्होंने अपना इस्तीफा पत्र बुधवार को केंद्र सरकार को भेज दिया| मुर्मू गुजरात काडर के 1985 बैच के अधिकारी रहे हैं और केंद्रीय वित्त मंत्रालय में व्यय सचिव के तौर पर कार्यरत रहे हैं| मुर्मू ने ऐसे समय में इस्तीफा दिया है जब बुधवार को जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के एक साल पूरे हुए हैं|
सूत्रों के अनुसार जीसी मुर्मू ने बुधवार शाम को केंद्र को अपना त्याग पत्र भेज दिया| पिछले साल पांच अगस्त को जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा प्रदान करने वाले अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधान समाप्त कर दिये थे और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बांट दिया था| इसी के बाद अक्टूबर में मुर्मू को उपराज्यपाल नियुक्त किया गया था|
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 5 अगस्त 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।