श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी चीफ महबूबा मुफ्ती ने कथित तौर पर आरोप लगाया है कि उन्हें फिर से हिरासत में लिया गया है| उन्होंने आरोप लगाया है कि उन्हें उनके परिवार से मिलने नहीं दिया जा रहा है| महबूबा मुफ्ती ने बेटी इल्तिजा को भी नजरबंद करने के आरोप लगाए हैं|
शुक्रवार सुबह उनकी बेटी ने बताया कि उन्हें और उनकी मां महबूबा को घर में नजरबंद कर दिया गया है। दोनों में से किसी को घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं है। बता दें कि महबूबा मुफ्ती आज पुलवामा दौरे पर जाने वाली थीं, लेकिन अब नजरबंद होने के बाद वो नहीं जा पाएंगी।
महबूबा ने ट्वीट किया है, "मुझे फिर से अवैध रूप से हिरासत में लिया गया है| पिछले दो दिनों से, जम्मू और कश्मीर प्रशासन मुझे पुलवामा में स्थित पार्टी नेता वहीद उर रहमान के पीड़ित परिजनों से मिलने के लिए यात्रा करने की अनुमति नहीं दे रहा है| भाजपा के मंत्रियों और उनके कठपुतलियों को कश्मीर के हर कोने में घूमने की अनुमति है, लेकिन सुरक्षा की समस्या सिर्फ मेरे मामले में है|
महबूबा ने कहा है कि,'''उनकी क्रूरता कोई सीमा नहीं जानता। वहीद को आधारहीन आरोपों में गिरफ्तार किया गया था और मुझे उसके परिवार को सांत्वना देने की भी अनुमति नहीं है। यहां तक कि मेरी बेटी इल्तिजा को भी घर में नजरबंद रखा गया है क्योंकि वह भी वहीद के परिवार से मिलना चाहती थी| महबूबा ने कहा है कि वो आज दोपहर तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेन्स करेंगी...पीडीपी चीफ ने कहा कि वो विभिन्न मुद्दों पर मीडिया से बात करेंगे|