नई दिल्ली: केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन आज भी जारी है|बड़ी संख्या में किसान दिल्ली आने की कोशिश कर रहे हैं,लेकिन,उन्हें को रोकने के लिए हरियाणा- दिल्ली की सीमा पर पुलिस ने कड़ी सुरक्षा की हुई है|हरियाणा में धारा 144 लागू कर दी गई है|किसानों ने पानीपत टोल प्लाज़ा पर रातभर डेरा जमाए रखा और अब शुक्रवार सुबह से ही नारेबाजी कर रहे हैं|
कृषि कानूनों के विरोध में किसानों के 'दिल्ली चलो' आंदोलन को देखते हुए सिंघू बॉर्डर (हरियाणा-दिल्ली बॉर्डर) पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के लिए दिल्ली की ओर कूच कर रहे किसानों को तितर-बितर करने के लिए सिंघु बॉर्डर पर सुरक्षा बल आंसू गैस के गोले छोड़ रहे हैं|
कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के लिए किसान रोहतक से दिल्ली की तरफ आ रहे हैं। एक प्रदर्शनकारी किसान ने बताया, "पुलिस ने हमें पानी की बौछारें और आंसू गैस के गोलों से रोकने की बहुत कोशिश की लेकिन हमने इसकी परवाह नहीं की और हम दिल्ली की ओर आगे बढ़ रहे हैं।"
कृषि कानूनों के विरोध में किसान पानीपत से दिल्ली की ओर बढ़ रहे हैं। एक किसान प्रदर्शनकारी ने बताया, "हम किसी भी हालत में दिल्ली पहुंचेंगे। हम 6 महीने का राशन लेकर आए हैं। कानूनों के विरोध में दिल्ली आने के लिए टिकरी बॉर्डर पर इकट्ठा हुए किसान। किसानों को दिल्ली में आने से रोकने के लिए बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किया गया है।
किसानों के दिल्ली चलो आंदोलन को देखते हुए दिल्ली जाने वाले सभी वाहनों की जांच की जा रही है जिससे दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर लंबा जाम लग गया है। दिल्ली में कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने आ रहे किसानों को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षा बल सिंघु बॉर्डर पर आंसू गैस का इस्तेमाल कर रहे हैं।
कृषि कानूनों के विरोध में किसान दिल्ली जाने के लिए सिंघु बॉर्डर पर डटे हुए हैं। एक किसान प्रदर्शनकारी ने बताया, "हमें प्रदर्शन करने का भी हक नहीं है, ऐसे बेरिकेड लगाए हैं जैसे कि हम पाकिस्तान या चीन से आए हैं। हम अपनी राजधानी में प्रदर्शन करने जा रहे हैं।"
दिल्ली: कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली में विरोध प्रदर्शन करने आ रहे किसानों और सुरक्षा बलों की टिकरी बॉर्डर पर झड़प हुई।
अमृतसर (पंजाब): कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के लिए किसान मज़दूर संघर्ष कमेटी दिल्ली की ओर बढ़ रही है। हरियाणा में कृषि कानूनों के विरोध में किसानों के दिल्ली चलो आंदोलन को देखते हुए पानीपत में सुरक्षा बल तैनात है।
अंबाला(हरियाणा) SP के राजेश कालिया ने बताया,''हमने शंभू बॉर्डर को पूरी तरह से बंद रखा हुआ है, आज हमें जानकारी मिली है कि पंजाब से भारी मात्रा में किसान संगठन जो कल नहीं जा पाए थे वो आज यहां से जाने की कोशिश करेंगे। हम आज भी कोशिश करेंगे कि वो यहां से दिल्ली की ओर कूच न कर सकें|