जम्मू-कश्मीर : श्रीनगर में पुलिस और सीआरपीएफ के नाके पर आतंकवादियों ने की गोलीबारी, ASI शहीद, एक आतंकी भी ढेर
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के पंथा चौक पर पुलिस और सीआरपीएफ के संयुक्त नाके पर आतंकवादियों ने हमला किया| आतंकियों ने श्रीनगर के पंथा चौक पर पुलिस और सीआरपीएफ के संयुक्त नाके पर शनिवार देर रात क…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें
जम्मू-कश्मीर : श्रीनगर में पुलिस और सीआरपीएफ के नाके पर आतंकवादियों ने की गोलीबारी, ASI शहीद, एक आतंकी भी ढेर | फ़ोटो: TVL News
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के पंथा चौक पर पुलिस और सीआरपीएफ के संयुक्त नाके पर आतंकवादियों ने हमला किया| आतंकियों ने श्रीनगर के पंथा चौक पर पुलिस और सीआरपीएफ के संयुक्त नाके पर शनिवार देर रात को गोलीबारी की। इसके बाद सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया|गोलीबारी में पुलिस के एक एएसआइ बाबू शहीद हो गए हैं। मुठभेड़ में एक आतंकी भी मार गिराया गया है। सुरक्षा बलों का ऑपरेशन जारी है।
कश्मीर जोन की पुलिस ने बताया कि आतंकवादियों ने श्रीनगर के पंथा चौक पर पुलिस और सीआरपीएफ के संयुक्त नाके पर गोलीबारी की|संयुक्त दलों ने इस क्षेत्र की घेराबंदी की। क्षेत्र में जब तलाशी अभियान चलाया जा रहा था तभी आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर दोबारा फायरिंग की। जिससे एक मुठभेड़ हुई। पुलिस ने बताया कि 1 आतंकवादी मारा गया|
कश्मीर जोन की पुलिस ने बताया कि पुलिस के एएसआई बाबू राम की जान चली गई। ऑपरेशन चल रहा है।
इससे पहले शनिवार तड़के भी पुलवामा में सुरक्षाबलों ने हिजबुल मुजाहिदीन के तीन आतंकियों को ढेर कर दिया। दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में शनिवार को आतंकवादियों के साथ एक मुठभेड़ के दौरान भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया |सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में तीन आतंकवादियों को मार गिराया।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 29 अगस्त 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।