हम देश का मान बढ़ाएंगे
इसका सम्मान बढ़ाएंगे
जो छवि कभी मद्धिम होगी
हम उसको वापस लाएंगे
हम देश का मान बढ़ाएंगे|
......
हम वीर, है हम में राष्ट्रवाद
न हम में कोई अलगाववाद
हम भविष्य, हम ही निर्माता
हम सब का देश से ही नाता
हम जग में बिगुल बजाएंगे
हम देश का मान बढ़ाएंगे...
......
सच के पथ पर जाएंगे
हम राष्ट्र गीत ही गाएंगे
हम बिना जीत न आएंगे
चलते हैं चलते जाएंगे
हम देश का मान बढ़ाएंगे...
......
हम अशफ़ाक उल्ला, बिस्मिल हैं
आज़ाद, भगत सिंह के दिल हैं
हम सत्य अहिंसा का पालन कर
गांधीवादी कहलाएंगे
हम देश का मान बढ़ाएंगे...
हमीद उल्लाह अंसारी (लखनऊ विश्वविद्यालय)