मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

कोरोना काल में ईश अवतार- डॉक्टर': डॉ. रीना रवि मालपानी,कवयित्री एवं लेखिका

डॉ. रीना रवि मालपानी द्वारा लिखित कविता “कोरोना काल में ईश अवतार: डॉक्टर”,डॉ. रीना रवि मालपानी द्वारा लिखित कविता “कोरोना काल में ईश अवतार: डॉक्टर”, 'कोरोना काल में ईश अवतार: डॉक्टर'-- पुनः कैसी आई भ…

कोरोना काल में ईश अवतार- डॉक्टर': डॉ. रीना रवि मालपानी,कवयित्री एवं लेखिका
कोरोना काल में ईश अवतार- डॉक्टर': डॉ. रीना रवि मालपानी,कवयित्री एवं लेखिका | फ़ोटो: TVL News

डॉ. रीना रवि मालपानी द्वारा लिखित कविता “कोरोना काल में ईश अवतार: डॉक्टर”,डॉ. रीना रवि मालपानी द्वारा लिखित कविता “कोरोना काल में ईश अवतार: डॉक्टर”, 



'कोरोना काल में ईश अवतार: डॉक्टर'-


पुनः कैसी आई भीषण कोरोना की यह दूसरी लहर।

पर इस विषम परिस्थिति में भी डॉक्टर ड्यूटी देते हर प्रहर॥


------

40 डिग्री सेंटीग्रेट में भी पीपीई किट में कैसा होता होगा हाल।

इनकी कर्तव्य परायणता से ही बच सके कितने लाल॥


------

12 घंटे पीपीई किट में करते अविराम कठिन तपस्या।

दिन-रात के कालचक्र में दूर करते पीड़ितों की समस्या॥


------

निःशब्द है इनकी कर्तव्यनिष्ठा के आगे आज हम।

इनकी उदार सेवाभावना, अथक परिश्रम से हुए कोरोना के आँकड़े कम॥



------

जब भी कोरोना महामारी का नाम मुख पर आएगा।

तुम्हारी सेवानिष्ठा के प्रति शीश स्वतः झुक जाएगा॥


------

कोरोना संक्रमण से बेपरवाह रहते कर्तव्यपथ की ओर अग्रसर।

यहीं तो है सच्चे अर्थो में माँ भारती की सेवा का अवसर॥



------

इस महामारी में तुम तो हो प्रत्यक्ष भगवान का रूप।

परिस्थितियों के साथ सामंजस्य में तुमने दिखाया अपना करुणामयी स्वरूप॥


------

तुम हुए परिस्थितियों से कभी-कभी लाचार।

फिर भी उपलब्ध संसाधनो से किया कुशल व्यवहार॥



------

कोरोना पीड़ितों के ईलाज में भूल गए अपना घर-परिवार।

तुम्हारी अनवरत सेवा से ही कम हो सका कोरोना हाहाकार॥



------

यह पसीना तुम्हारा नहीं जाएगा बेकार।

कोरोना मुक्त भारत का स्वप्न होगा साकार॥  



------

डॉ. रीना कहती मत जाने दीजिए इनका परिश्रम व्यर्थ।

रोक लो स्वयं को घरो में, नहीं तो होगा अनर्थ॥







डॉ. रीना रवि मालपानी (कवयित्री एवं लेखिका)



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 7 मई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।