मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

माँ एक ‘अतुलनीय एहसास': डॉ. रीना रवि मालपानी, कवयित्री एवं लेखिका

डॉ. रीना रवि मालपानी द्वारा लिखित कविता “माँ एक ‘अतुलनीय एहसास’'माँ एक ‘अतुलनीय एहसास''..माँ शब्द में छिपा कितना सुंदर एहसास है।नौ महीने का ज्यादा जुड़ाव बनाता इसे खास है॥..मैं बचपन में हमेशा करना चाह…

माँ एक ‘अतुलनीय एहसास': डॉ. रीना रवि मालपानी, कवयित्री एवं लेखिका
माँ एक ‘अतुलनीय एहसास': डॉ. रीना रवि मालपानी, कवयित्री एवं लेखिका | फ़ोटो: TVL News

डॉ. रीना रवि मालपानी द्वारा लिखित कविता “माँ एक ‘अतुलनीय एहसास’



'माँ एक ‘अतुलनीय एहसास''

..

माँ शब्द में छिपा कितना सुंदर एहसास है।

नौ महीने का ज्यादा जुड़ाव बनाता इसे खास है॥


..

मैं बचपन में हमेशा करना चाहती थी मनमानी।

पर माँ कोशिश करती की मैं बनु जल्दी से सयानी॥


..

जरा सी तबीयत बिगड़ने पर तुरंत नजर उतारती है।

मेरी जरा सी खुशी पर पता नहीं क्या-क्या वारती है॥


..

मेरी नाराजगी भी उसके लिए प्यार का भाव है।

मेरी सदैव चिंता करना यही उसका सरल स्वभाव है॥


..

मैं कभी-कभी जिद्दी बन देती उसे उलाहना।

पर वो सदैव चाहती मुझे प्यार से संभालना॥


..

मुझे परेशानी में देख तुरंत ईश्वर को मनाती है।

यहीं कोमल स्वभाव तो मुझे उसके और भी करीब लाती है॥


..

मेरी हर बीमारी के लिए उसके हाथ में संजीवनी है।

ईश्वर की इस सृष्टि में वह तो प्रत्यक्ष भगवान बनी है॥


..

मैंने तो मनमानी (लात मारना) कोख में ही शुरू कर दी थी।

पर फिर भी मैं उसकी सबसे सुंदर और प्यारी दुनिया थी॥


..

मेरे लिए प्रसवपीड़ा भी मुस्कुराते हुए उठाई।

दिन-रात के कालचक्र में मेरी देखरेख ही उसे भाई॥


..

मेरे गर्भ में आते ही अपनी पसंद-नापसंद भूल गई।

मेरी उन्नति के चक्र में तो वह थक कर बैठना भूल गई॥


..

मैं तो आजतक भी माँ को यूंही सताती हूँ।

रूठकर अपनी हर बात मनवाती हूँ और इठलाती हूँ॥


..

मनोभावों को पढ़ने का हुनर पता नहीं माँ को कहाँ से आता है।

जो मेरे मन की हर थाह को तुरंत भाप जाता है॥


..

मेरी माँ को रूठने का गुण नहीं आता।

और मेरा दु:ख तो उसे स्वप्न में भी रास नहीं आता॥


..

जब पहली बार वह मेरे आने को जान पाई।

उसी दिन से उसने अपनी सारी दुआएँ मुझ पर लुटाई॥

डॉ. रीना कहती माँ तो एहसासों की अतुलनीय अनुभूति है॥

माँ के बिना तो जीवन मात्र रिक्ति है॥





डॉ. रीना रवि मालपानी (कवयित्री एवं लेखिका)


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 8 मई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।