मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

अनुमान- कोरोना की तीसरी लहर छोटे बच्चों के लिए घातक होगी: CM ठाकरे का आदेश- बच्चों के लिए बनेगा टास्क फोर्स, तीसरी लहर को रोकना है

नई दिल्ली: केंद्र सरकार के शीर्ष वैज्ञानिक सलाहकार प्रोफेसर विजयराघवन ने बुधवार को कहा था कि,'' देश में कोरोना की तीसरी लहर को आने से रोका नहीं जा सकता| बुधवार को केन्द्र सरकार के वैज्ञानिक सलाहकर वि…

अनुमान- कोरोना की तीसरी लहर छोटे बच्चों के लिए घातक होगी: CM ठाकरे का आदेश- बच्चों के लिए बनेगा टास्क फोर्स, तीसरी लहर को रोकना है
अनुमान- कोरोना की तीसरी लहर छोटे बच्चों के लिए घातक होगी: CM ठाकरे का आदेश- बच्चों के लिए बनेगा टास्क फोर्स, तीसरी लहर को रोकना है | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: केंद्र सरकार के शीर्ष वैज्ञानिक सलाहकार प्रोफेसर विजयराघवन ने बुधवार को कहा था कि,'' देश में कोरोना की तीसरी लहर को आने से रोका नहीं जा सकता| बुधवार को केन्द्र सरकार के वैज्ञानिक सलाहकर विजय राघवन ने तीसरी लहर की चेतावनी देते हुए कहा कि यह अवश्‍य आएगी| उन्‍होंने कहा  कि,''कोरोनावायरस संक्रमण के काफी मामले आ रहे हैं, इसलिए यह इस वक्त नहीं कहा जा सकता है कि कोरोना की तीसरी लहर कब आएगी| लेकिन यह अवश्य आएगी इसलिए हमें नई लहर के लिए तैयारी कर देनी चाहिए|




इस बीच,''कोरोना की तीसरी लहर छोटे बच्चों के लिए घातक होगी, ऐसा अनुमान स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने जताया है। इसे ध्यान में रखते हुए राज्य में बालरोग विशेषज्ञ डॉक्टरों के टास्क फोर्स का गठन किया जाए, ऐसा आदेश देते हुए शुक्रवार को राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कोरोना की तीसरी लहर रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट कर दिया है।



शिवसेना ने अपने मुखपत्र ‘सामना' में कहा, मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को सिंधुदुर्ग जिला अस्पताल के दूसरे ऑक्सीजन प्लांट का ऑनलाइन लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर आने ही न पाए, इसके लिए प्रयास किए जाएं। टीकाकरण के कारण तीसरी लहर को कमजोर किया जा सकता है। लिहाजा टीकाकरण का उचित नियोजन राज्य में किया जाए। राज्य में 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों की जनसंख्या ६ करोड़ है। इसके लिए हमें १२ करोड़ वैक्सीन की जरूरत पड़ेगी। एक मुश्त सभी वैक्सीन खरीदी करने और प्रतिदिन १० लाख लोगों को टीका देने की क्षमता महाराष्ट्र में है। इसके लिए वैक्सीन उत्पादन करनेवाली कंपनियों से चर्चा जारी है। लेकिन पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन मिलने की संभावना कम नजर आ रही है इसलिए तीसरी लहर को रोकने के लिए सुविधाएं बढ़ाकर ही तैयारी करनी होगी, ऐसा भी मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा।



शिवसेना ने कहा, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकर ने कल सिंधुदुर्ग जिला अस्पताल के दूसरे ऑक्सीजन प्लांट का ऑनलाइन लोकार्पण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि कोरोना से हम पिछले वर्ष से लड़ रहे हैं। स्वास्थ्य से संबंधित हमने कई सुविधाएं स्थापित की हैं। संतोषजनक है कि सिंधुदुर्ग जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधि युद्धस्तर पर सुविधाओं का निर्माण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन की आपूर्ति सहजता से हो, यह जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है। इस दृष्टिकोण से जिले में ऑक्सीजन प्लांट लगाए जा रहे हैं। वर्तमान में राज्य में मिशन ऑक्सीजन अभियान चलाया जा रहा है।



मेरा परिवार, मेरी जिम्मेदारी’ से मिलेगी जीत: मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि कोरोना नियंत्रण में आ जाए तब भी हमें सतर्क रहना होगा। यह वायरस घातक है, उस पर हमें सफलता हासिल करनी है। उन्होंने कहा कि ‘मेरा परिवार, मेरी जिम्मेदारी’ मुहिम के माध्यम से हम निश्चित रूप से कोरोना को मात दे सकते हैं। घर-घर जाकर लोगों का सर्वेक्षण करना जरूरी है। सिंधुदुर्ग जिले को लगनेवाली सभी सुविधाएं और निधि दी जाएगी। इस अवसर पर सिंधुदुर्ग जिले के पालक मंत्री उदय सामंत, सांसद विनायक राऊत, विधायक दीपक केसरकर, वैभव नाईक, जिला परिषद की अध्यक्ष संजना सावंत, जिलाधिकारी के. मंजूलक्ष्मी सहित संबंधित विभागों के आला अधिकारी मौजूद थे।




आज यानी शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड संक्रमण की स्थिति पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, तमिलनाडु मुख्यमंत्री एम.के.स्टालिन और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ बातचीत की। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि महाराष्ट्र दूसरी लहर के खिलाफ अच्छी लड़ाई लड़ रहा है। सीएम ने अनुरोध किया कि महाराष्ट्र को ऑक्सीजन के मामले में अधिक ताकत दी जाए और विभिन्न उपायों के बारे में जानकारी दी जाए|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 8 मई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।