मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

Defence Accounts Department Day 2020: 'रक्षा लेखा विभाग दिवस' - डॉ. रीना रवि मालपानी

डॉ. रीना रवि मालपानी द्वारा 1 अक्टूबर “रक्षा लेखा विभाग दिवस” पर कविता "रक्षा लेखा विभाग दिवस" ...डॉ. रीना रवि मालपानी द्वारा देश के सबसे पुरातन विभागों में से एक एवं देश और वीर सैनिकों को उत्कृष्ट स…

Defence Accounts Department Day 2020: 'रक्षा लेखा विभाग दिवस' - डॉ. रीना रवि मालपानी
Defence Accounts Department Day 2020: 'रक्षा लेखा विभाग दिवस' - डॉ. रीना रवि मालपानी | फ़ोटो: TVL News

डॉ. रीना रवि मालपानी द्वारा 1 अक्टूबर “रक्षा लेखा विभाग दिवस” पर कविता "रक्षा लेखा विभाग दिवस" ...डॉ. रीना रवि मालपानी द्वारा देश के सबसे पुरातन विभागों में से एक एवं देश और वीर सैनिकों को उत्कृष्ट सेवाएँ प्रदान करने वाले विभाग रक्षा लेखा विभाग के सम्मान में स्वरचित कविता प्रस्तुत है:-





“रक्षा लेखा विभाग दिवस”

विभिन्न विभागों की श्रृंखला में कार्यरत एक पुरातन और सम्माननीय विभाग।

1750 में स्थापित संस्था, आज बना रक्षा सेवाओं का महत्वपूर्ण भाग॥


-------

रक्षा लेखा विभाग लेखा परीक्षा और लेखांकन का करता कार्य।

उनके लिए करता कार्य जिनकी सरहद पर भूमिका है अनिवार्य॥


-------

कार्यरत एवं सेवानिवृत्त शूरवीरों का रखते लेखा-जोखा।

कोशिश करते निधियों में वीरों को न मिले कोई धोखा॥


-------

1 अक्टूबर को खुशियों और उत्साह से विभाग की वर्षगाँठ मनाते।

इस विभाग में कार्य करके खुद को खुशनसीब बताते॥


-------

रक्षा लेखा विभाग होता रक्षा मंत्रालय (वित्त) के अधीन।

हम लेखा-जोखा का कार्य करते प्रत्येक स्तर पर महीन॥


-------

नियमों की उलझन का करते हम समाधान।

जल-थल-वायु सबको करते उत्कृष्ठ सेवाएँ प्रदान॥


-------

वेतन एवं अन्य खर्चो का करते समय-समय पर हिसाब।

उत्कृष्ट कार्य व दक्षता के लिए पाते भी खिताब॥


-------

लेखों को नियमबद्ध करना भी है महत्वपूर्ण काम।

इसके कारण कभी-कभी भूलते है आराम॥


-------

शूरवीर सैनिकों का रखते हम ध्यान।

नियमों पर चलकर बनाते उनके कार्य आसान॥


-------

आवश्यकता के अनुरूप त्वरित सेवाएँ भी देते।

समय पर लेखा-जोखा उपलब्ध कराके संतोष भी पाते॥


-------

वीरों की परेशानियों का करते समय-समय पर निदान।

हमारे कार्यो का वह भी करते सम्मान।।


-------

हमेंशा सेवाधर्मिता से रक्षा लेखा विभाग को दें नई पहचान।

डॉ. रीना कहती कार्य कुशलता से बढ़ाए इस विभाग का मान॥




-------


डॉ. रीना रवि मालपानी (कवयित्री एवं लेखिका)


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 30 सितंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।